Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में एल्डरमैन की नियुक्ति, राज्य सरकार ने जारी किए आदेश

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर :—छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के नगरीय निकायों में नामांकित पार्षद यानी एल्डरमैन की नियुक्ति का बड़ा फैसला लिया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने बिलासपुर, बस्तर और दुर्ग संभाग के नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों के लिए एल्डरमैन की सूची जारी कर दी है। इससे पहले 25 जून को रायपुर और सरगुजा संभाग के नगरीय निकायों के लिए भी नियुक्ति आदेश जारी किए जा चुके हैं।
जारी आदेश के अनुसार बिलासपुर नगर निगम में 11, कोरबा नगर निगम में 11, दुर्ग नगर निगम में 9, राजनांदगांव, रायगढ़ और जगदलपुर नगर निगमों में 8-8 तथा प्रदेश के विभिन्न नगर पालिका और नगर पंचायतों में निर्धारित संख्या के अनुसार एल्डरमैन नियुक्त किए गए हैं।
बिलासपुर नगर निगम में शेखर पाल, जुगल किशोर अग्रवाल, योगेश बोले, चंद्रप्रकाश मिश्रा, देवाशीष घोष (लाल्टू), विष्णु सोनी, अशोक ठाकुर, ज्ञानचंद कौशिक, रामू साहू, संतोष कुमार दुबे और भगवती साहू को नामांकित पार्षद बनाया गया है। वहीं तखतपुर, रतनपुर, बोदरी, कोटा, बिल्हा और मल्हार सहित जिले के अन्य नगरीय निकायों में भी एल्डरमैन नियुक्त किए गए हैं।


इसी तरह दुर्ग, राजनांदगांव, कबीरधाम, बालोद, बेमेतरा, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, मुंगेली, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़, बस्तर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव, कांकेर, नारायणपुर और बीजापुर सहित कई जिलों के नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों के लिए भी नामांकित पार्षदों की सूची जारी की गई है।
एल्डरमैन ऐसे नामांकित पार्षद होते हैं जिन्हें राज्य सरकार उनके सामाजिक, प्रशासनिक या जनसेवा के अनुभव को देखते हुए नियुक्त करती है। ये निकायों की बैठकों में भाग लेकर विकास कार्यों और जनहित के मुद्दों पर अपने सुझाव देते हैं तथा स्थानीय प्रशासन को निर्णय लेने में सहयोग प्रदान करते हैं।


सरकार के इस फैसले के बाद प्रदेश के अधिकांश नगरीय निकायों में एल्डरमैन की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी हो गई है। माना जा रहा है कि इससे स्थानीय निकायों के विकास कार्यों में गति आएगी और प्रशासनिक निर्णयों में अनुभवी लोगों की भागीदारी बढ़ेगी।
फिलहाल इस नियुक्ति सूची के जारी होने के बाद प्रदेशभर के नगरीय निकायों में राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

खेत समतलीकरण के नाम पर 9 लाख की ठगी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
आज फोकस में

खेत समतलीकरण के नाम पर 9 लाख की ठगी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

इंतेजामिया कमेटी लूतरा शरीफ के नए अध्यक्ष इकबाल हक ने लिया प्रभार
आज फोकस में

इंतेजामिया कमेटी लूतरा शरीफ के नए अध्यक्ष इकबाल हक ने लिया प्रभार

शादी का झांसा देकर 3 साल तक दुष्कर्म का आरोप, आरक्षक गिरफ्तार
आज फोकस में

शादी का झांसा देकर 3 साल तक दुष्कर्म का आरोप, आरक्षक गिरफ्तार

लूतरा शरीफ दरगाह कमेटी में दरार
आज फोकस में

लूतरा शरीफ दरगाह कमेटी में दरार

संघर्ष, समर्पण और संगठन के भरोसे मैदान में इमरान खान, बेलगहना ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद की दावेदारी मजबूत
आज फोकस में

संघर्ष, समर्पण और संगठन के भरोसे मैदान में इमरान खान, बेलगहना ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद की दावेदारी मजबूत

<span style=छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में एल्डरमैन की नियुक्ति, राज्य सरकार ने जारी किए आदेश">
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में एल्डरमैन की नियुक्ति, राज्य सरकार ने जारी किए आदेश

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp