Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नकटी के ग्रामीणों को उसी गांव में पुनर्वास के तहत ज़मीन दे सरकार — नरेन्द्र नाग अध्यक्ष बस्तर लोकसभा आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़

नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट
नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट

ग्राम पंचायत के अनुमोदन के बिना सरकार ने एनआरडीए को जमीन आबंटन कैसे किया- परमीत दुग्गा जिलाध्यक्ष आम आदमी पार्टी नारायणपुर

नारायणपुर :—- रायपुर जिले के धरसींवा विधानसभा अंतर्गत नकटी–सम्मानपुर में हुई बुलडोजर कार्रवाई पर आम आदमी पार्टी के नेताओं ने बताया कि जब 29 जून 2026 को जब आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल नकटी गांव ग्रामीणों से मिलने पहुंचा, तो वहां गरीबों के घरों का ढहाया गया मलबा देख कर हतप्रभ रह गये। आप नेता नरेन्द्र नाग ने कहा कि छत्तीसगढ़ के इतिहास की सबसे अमानवीय और मानवता को शर्मसार करने वाली घटनाओं में से एक बताते हुए कहा कि बुलडोजर ने केवल गरीबों के मकान ही नहीं, बल्कि उनके सपनों, सम्मान और जीवन की उम्मीदों को भी मलबे में बदल दिया। कार्यवाही में लगभग 35 एकड़ ज़मीन पर बने 85 घरों को ध्वस्त किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि जिन लोगों के पास नोटिस नहीं आया ऐसे भी कुछ लोगों का घर उजाड़ दिया गया है?

29 जून तड़के लगभग 4 बजे भारी पुलिस बल की मौजूदगी में गरीब एवं मजदूर परिवारों के मकानों को ध्वस्त कर दिया गया, जिससे महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए। उनका कहना है कि किसी गरीब का घर केवल ईंट-पत्थर का ढांचा नहीं होता, बल्कि उसकी वर्षों की मेहनत, परिवार की उम्मीदें और बच्चों के भविष्य का आधार होता है।

नकटी गाँव का सच उन लोगों के लिए जिन्हें ये या तो दिख नहीं रहा है या फिर वे जन बूझकर उसे देखना ही नहीं चाहते।सुप्रीम कोर्ट के एक फ़ैसले के बाद खुद छत्तीसगढ़ की राज्य सरकार ने सभी कमिश्नर और कलेक्टर्स को उस फैसले का संदर्भ देते हुए ये आदेश जारी किया गया था।
अब सवाल ये उठता है कि जब पहले ऐसी सार्वजनिक उपयोग हेतु सुरक्षित जमीन को किसी अन्य प्रयोजन के आबंटन के लिए प्रस्तावित नहीं किया जाएगा,तो फिर अब ऐसी क्या जरूरत आन पड़ी है। क्या भाजपा सरकार अपनी पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के ही आदेश को भी नहीं मानती है?क्या सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद जारी परिपत्र का कोई महत्व नहीं है?और आखिर उस जमीन में ऐसा क्या है जो वहीं विधायक निवास बनाना जरूरी है?जब मंत्रियों के,मुख्य मंत्री का निवास नई राजधानी में बन सकता है तो फिर विधायक निवास वाहन क्यों नहीं बनाया जा रहा है?फिर बरसात में किसी का आशियाना उजाड़ देना,इंसानियत के नाते भी कहाँ जायज ठहराया जा सकता है?
बहरहाल एक बस्ती के उजड़ जाने पर कुछ लोगों की खामोशी,और राज्य सरकार का यही परिपत्र,सुप्रीम कोर्ट के फैसले का संदर्भ और मनमानी,सबकी ईमानदारी से जांच होना चाहिए तो शायद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा,और नकटी पर खामोश का राज भी सामने आ जाएगा। जब राजधानी में पहले से ही धरमपुरा, शैलेंद्र नगर और छेरीखेड़ी में पहले से ही विधायक कॉलोनी है तो अब चौथी विधायक कॉलोनी की आवश्यकता क्यों पड़ रही है?

*उचित पुनर्वास हो :*

सरकार यदि इस भूमि का उपयोग किसी परियोजना के लिए करना चाहती थी तो सबसे पहले प्रभावित परिवारों के लिए सम्मानजनक पुनर्वास, वैकल्पिक भूमि और उचित मुआवजे की व्यवस्था करनी चाहिए थी। उन्होंने सवाल उठाया कि जिन परिवारों को वर्षों तक बिजली, पानी और अन्य सरकारी सुविधाएं मिलीं तथा कई परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भी मिला, उन्हीं परिवारों को अचानक बेघर कर देना किस प्रकार का सुशासन है?

*नकटी गांव के आजू बाजू नेताओं की ज़मीन :*

दरअसल सारा खेल जिस जगह पर गरीबों के मकान को उजाड़ा गया है उसके आजू-बाजू में 25 एकड़ ज़मीन मंत्री ओ पी चौधरी और 35 एकड़ जमीन गौरीशंकर अग्रवाल के परिवार की है निश्चित ही उनके लाभ के लिए ही यह सब किया जा रहा है।

आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष परमीत दुग्गा ने कहा कि प्रत्येक प्रभावित परिवार के साथ चट्टान की तरह खड़ी है और जब तक सभी विस्थापित परिवारों को न्याय, सम्मान, पुनर्वास और उनका अधिकार नहीं मिल जाता, तब तक पार्टी का लोकतांत्रिक संघर्ष सड़क से सदन तक पूरी ताकत के साथ जारी रहेगा।

<span style=नकटी के ग्रामीणों को उसी गांव में पुनर्वास के तहत ज़मीन दे सरकार — नरेन्द्र नाग अध्यक्ष बस्तर लोकसभा आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़">
आज फोकस में

नकटी के ग्रामीणों को उसी गांव में पुनर्वास के तहत ज़मीन दे सरकार — नरेन्द्र नाग अध्यक्ष बस्तर लोकसभा आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़

जिले के पिनगुंडा नाला पर पुलिया निर्माण से ओरछा क्षेत्र को मिली बड़ी राहत
आज फोकस में

जिले के पिनगुंडा नाला पर पुलिया निर्माण से ओरछा क्षेत्र को मिली बड़ी राहत

बरेला नगर पंचायत को मिले तीन एल्डरमैन, भाजपा प्रदेश संगठन ने जारी की सूची
आज फोकस में

बरेला नगर पंचायत को मिले तीन एल्डरमैन, भाजपा प्रदेश संगठन ने जारी की सूची

बिजली करंट से सांड की मौत मामले में FIR की मांग, जनप्रतिनिधियों ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन
आज फोकस में

बिजली करंट से सांड की मौत मामले में FIR की मांग, जनप्रतिनिधियों ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मीडिया एवं संचार अधिकारियों के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित
आज फोकस में

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मीडिया एवं संचार अधिकारियों के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित

खेत समतलीकरण के नाम पर 9 लाख की ठगी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
आज फोकस में

खेत समतलीकरण के नाम पर 9 लाख की ठगी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp