Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सूबेदार-उपनिरीक्षक प्रारंभिक परीक्षा आज, बिलासपुर में 37 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर, :—छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा आज रविवार को सूबेदार, उपनिरीक्षक एवं प्लाटून कमांडर प्रारंभिक परीक्षा-2024 का आयोजन बिलासपुर के 37 परीक्षा केंद्रों में किया जा रहा है। परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित होगी।
परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों और प्रमुख मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल एवं यातायात कर्मियों की तैनाती की गई है। परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यकता पड़ने पर यातायात मार्गों का डायवर्जन भी किया जाएगा।
यातायात पुलिस ने परीक्षा अवधि में शहर के भीतर भारी वाहनों के प्रवेश पर नो-एंट्री लागू की है। पुल-पुलिया, संकीर्ण मार्ग, प्रमुख चौक-चौराहों, शॉपिंग मॉल, शहर के प्रवेश एवं निकास मार्गों सहित अन्य स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
यातायात पुलिस ने नागरिकों एवं वाहन चालकों से अपील की है कि सुबह परीक्षा प्रारंभ होने से पहले तथा दोपहर परीक्षा समाप्त होने के समय शहर में यातायात का दबाव अधिक रहेगा। ऐसे में अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए यथासंभव बाहरी एवं वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा ड्यूटी में तैनात पुलिस एवं यातायात अधिकारियों के निर्देशों का पालन करते हुए सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

दुष्कर्म का फरार आरोपी दो माह बाद गिरफ्तार, रतनपुर पुलिस ने सीपत से दबोचा
आज फोकस में

दुष्कर्म का फरार आरोपी दो माह बाद गिरफ्तार, रतनपुर पुलिस ने सीपत से दबोचा

चखना दुकान की आड़ में चल रहा था अवैध शराब का कारोबार, रतनपुर पुलिस ने 40 पाव देशी शराब के साथ आरोपी को दबोचा
आज फोकस में

चखना दुकान की आड़ में चल रहा था अवैध शराब का कारोबार, रतनपुर पुलिस ने 40 पाव देशी शराब के साथ आरोपी को दबोचा

देवरीखुर्द भाजपा मंडल की बैठक में शक्ति केंद्रों पर बूथ और यूथ पर जोर
आज फोकस में

देवरीखुर्द भाजपा मंडल की बैठक में शक्ति केंद्रों पर बूथ और यूथ पर जोर

सीपत पुलिस के द्वारा नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले जाने वालेे आरोपी को किया गिरफ्तार
आज फोकस में

सीपत पुलिस के द्वारा नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले जाने वालेे आरोपी को किया गिरफ्तार

अकलतरा में उमड़ा जनसैलाब: अमान अंसारी वेलफेयर फाउंडेशन का निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं विशाल रक्तदान शिविर बना ऐतिहासिक मिसाल
आज फोकस में

अकलतरा में उमड़ा जनसैलाब: अमान अंसारी वेलफेयर फाउंडेशन का निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं विशाल रक्तदान शिविर बना ऐतिहासिक मिसाल

बेलगहना में 19 जुलाई को विशाल स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर
आज फोकस में

बेलगहना में 19 जुलाई को विशाल स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp