Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मछली चोरी के विवाद में युवक की हत्या, आधा दर्जन आरोपियों पर मामला दर्ज

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

रतनपुर के नवागांव में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

रतनपुर..बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नवागांव में मछली चोरी के पुराने विवाद ने शनिवार रात हिंसक रूप ले लिया। आधा दर्जन लोगों द्वारा स्कॉर्पियो वाहन से बाइक को टक्कर मारकर दो युवकों पर जानलेवा हमला किए जाने का आरोप है। घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर हमले के बाद किसी तरह जान बचाकर भाग निकला। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले मछली चोरी को लेकर मृतक नरेश यादव और गोलू धीवर स्कॉर्पियो के बीच विवाद हुआ था।

इस दौरान मोबाइल फोन टूटने की घटना भी सामने आई थी, जिसे लेकर दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ था। स्थानीय स्तर पर समझौते की कोशिशें हुईं, लेकिन विवाद पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ।स्कॉर्पियो से बाइक को टक्कर, फिर दौड़ाकर किया हमला शनिवार रात नरेश यादव अपने साथी श्याम सिंह के साथ चौकीदारी का कार्य समाप्त कर मोटरसाइकिल (CG10 EF 7425) से लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में स्कॉर्पियो वाहन से उनकी बाइक को टक्कर मारी गई। दोनों के गिरते ही आरोपियों ने लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया।हमले में नरेश यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि श्याम सिंह किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकले और परिजनों को घटना की जानकारी दी घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए हैं तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।इन लोगों पर लगाया गया आरोप मृतक के परिजनों ने गोले धीवर, अनीश धीवर सहित लगभग आधा दर्जन लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।घटना के बाद नवागांव और आसपास के क्षेत्रों में तनाव का माहौल है। एहतियात के तौर पर पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।
रतनपुर पुलिस के अनुसार, घटना की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। उपलब्ध साक्ष्यों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

दुष्कर्म का फरार आरोपी दो माह बाद गिरफ्तार, रतनपुर पुलिस ने सीपत से दबोचा
आज फोकस में

दुष्कर्म का फरार आरोपी दो माह बाद गिरफ्तार, रतनपुर पुलिस ने सीपत से दबोचा

चखना दुकान की आड़ में चल रहा था अवैध शराब का कारोबार, रतनपुर पुलिस ने 40 पाव देशी शराब के साथ आरोपी को दबोचा
आज फोकस में

चखना दुकान की आड़ में चल रहा था अवैध शराब का कारोबार, रतनपुर पुलिस ने 40 पाव देशी शराब के साथ आरोपी को दबोचा

देवरीखुर्द भाजपा मंडल की बैठक में शक्ति केंद्रों पर बूथ और यूथ पर जोर
आज फोकस में

देवरीखुर्द भाजपा मंडल की बैठक में शक्ति केंद्रों पर बूथ और यूथ पर जोर

सीपत पुलिस के द्वारा नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले जाने वालेे आरोपी को किया गिरफ्तार
आज फोकस में

सीपत पुलिस के द्वारा नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले जाने वालेे आरोपी को किया गिरफ्तार

अकलतरा में उमड़ा जनसैलाब: अमान अंसारी वेलफेयर फाउंडेशन का निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं विशाल रक्तदान शिविर बना ऐतिहासिक मिसाल
आज फोकस में

अकलतरा में उमड़ा जनसैलाब: अमान अंसारी वेलफेयर फाउंडेशन का निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं विशाल रक्तदान शिविर बना ऐतिहासिक मिसाल

बेलगहना में 19 जुलाई को विशाल स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर
आज फोकस में

बेलगहना में 19 जुलाई को विशाल स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp