Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बेलगहना में 19 जुलाई को विशाल स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर

“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”
“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”

निःशुल्क स्वास्थ्य जांच के साथ रक्तदाताओं का होगा सम्मान, युवाओं से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील

बेलगहना:— जनसेवा और मानवता के उद्देश्य से बेलगहना परिक्षेत्र एवं ग्राम पंचायत बेलगहना के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 19 जुलाई को विशाल स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का समय प्रातः 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम का आयोजन बाजार चौक स्थित प्राथमिक शाला, तहसील चौक, बेलगहना में होगा।
आयोजकों ने बताया कि शिविर में क्षेत्र के नागरिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा उपलब्ध रहेगी। साथ ही 18 वर्ष से अधिक आयु के युवाओं एवं नागरिकों का निःशुल्क ब्लड ग्रुप, वजन एवं हीमोग्लोबिन की जांच भी की जाएगी, जिससे लोग अपने स्वास्थ्य की प्राथमिक जानकारी प्राप्त कर सकें।
रक्तदान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रक्तदाताओं की सुविधा के लिए रक्तदान बस की विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि इच्छुक रक्तदाता बिना किसी असुविधा के सुरक्षित एवं सहज वातावरण में रक्तदान कर सकें।
आयोजकों ने बताया कि रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों को ‘रक्त मित्र कार्ड’, हेलमेट एवं टू-व्हीलर लाइसेंस से संबंधित सम्मान प्रदान किया जाएगा। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करना और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
आयोजन समिति ने बेलगहना सहित आसपास के सभी गांवों के युवाओं, महिलाओं एवं नागरिकों से अपील की है कि वे इस जनहितकारी अभियान में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें, रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों का जीवन बचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं तथा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाएं।

दुष्कर्म का फरार आरोपी दो माह बाद गिरफ्तार, रतनपुर पुलिस ने सीपत से दबोचा
आज फोकस में

दुष्कर्म का फरार आरोपी दो माह बाद गिरफ्तार, रतनपुर पुलिस ने सीपत से दबोचा

चखना दुकान की आड़ में चल रहा था अवैध शराब का कारोबार, रतनपुर पुलिस ने 40 पाव देशी शराब के साथ आरोपी को दबोचा
आज फोकस में

चखना दुकान की आड़ में चल रहा था अवैध शराब का कारोबार, रतनपुर पुलिस ने 40 पाव देशी शराब के साथ आरोपी को दबोचा

देवरीखुर्द भाजपा मंडल की बैठक में शक्ति केंद्रों पर बूथ और यूथ पर जोर
आज फोकस में

देवरीखुर्द भाजपा मंडल की बैठक में शक्ति केंद्रों पर बूथ और यूथ पर जोर

सीपत पुलिस के द्वारा नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले जाने वालेे आरोपी को किया गिरफ्तार
आज फोकस में

सीपत पुलिस के द्वारा नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले जाने वालेे आरोपी को किया गिरफ्तार

अकलतरा में उमड़ा जनसैलाब: अमान अंसारी वेलफेयर फाउंडेशन का निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं विशाल रक्तदान शिविर बना ऐतिहासिक मिसाल
आज फोकस में

अकलतरा में उमड़ा जनसैलाब: अमान अंसारी वेलफेयर फाउंडेशन का निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं विशाल रक्तदान शिविर बना ऐतिहासिक मिसाल

<span style=बेलगहना में 19 जुलाई को विशाल स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर">
आज फोकस में

बेलगहना में 19 जुलाई को विशाल स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp