Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

महामंद बाजार में वसूली और मारपीट करने वाला आदतन बदमाश गिरफ्तार, तोरवा पुलिस ने भेजा जेल

ब्यूरो रिपोर्ट समय न्यूज़ लाइव

बिलासपुर:— तोरवा पुलिस ने महामंद बाजार में वसूली की कोशिश, मारपीट और धमकी देने के मामले में एक आदतन बदमाश को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, महामंद निवासी राजेंद्र यादव, जो पंचायत की ओर से महामंद बाजार की देखरेख का कार्य करते हैं, ने शिकायत दर्ज कराई कि 12 जुलाई की शाम करीब 6 बजे आरोपी संजय पांडेय (58 वर्ष), निवासी लालखदान, तोरवा बाजार पहुंचा और बाजार की वसूली स्वयं करने की बात कहते हुए उनसे गाली-गलौज, मारपीट की तथा पैसों की मांग की।
शिकायत मिलने के बाद थाना प्रभारी रजनीश सिंह के निर्देशन में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 13 जुलाई को महामंद क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 383/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp