Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बिलासपुर में सड़क सुरक्षा की नई पहल: 120 ‘चेतना यातायात मितान’ तैयार, डीआईजी-एसएसपी ने वितरित की सुरक्षा किट

ब्यूरो रिपोर्ट समय न्यूज़ लाइव

बिलासपुर:— सड़क सुरक्षा और यातायात जागरूकता को जनआंदोलन बनाने की दिशा में बिलासपुर यातायात पुलिस ने एक अनूठी पहल करते हुए जिले के 120 नागरिकों को “चेतना यातायात मितान” के रूप में चयनित किया। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने चयनित मितानों को सड़क सुरक्षा मितान किट, टी-शर्ट और कैप वितरित कर सम्मानित किया।

यातायात पुलिस द्वारा आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में सभी यातायात मितानों को यातायात नियम, सड़क दुर्घटना के दौरान गोल्डन ऑवर में बचाव, प्राथमिक उपचार, हिट एंड रन मामलों में मुआवजा, राहगीर योजना, प्रधानमंत्री राहत योजना, आईटीएमएस, आई-रेड और ई-डार सिस्टम सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों ने प्रशिक्षण दिया।

इसके साथ ही जिले के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों, एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड के कार्यक्रम अधिकारियों को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया गया, ताकि वे स्कूलों और समाज में सड़क सुरक्षा के प्रति व्यापक जनजागरूकता फैला सकें।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे, डीएसपी शिवचरण परिहार, आरआई भूपेंद्र गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, शिक्षक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और 300 से अधिक प्रतिभागी मौजूद रहे।

मुख्य बातें:

✅ 120 नागरिक बने “चेतना यातायात मितान”

✅ डीआईजी-एसएसपी ने वितरित की सड़क सुरक्षा किट, टी-शर्ट और कैप

✅ शिक्षकों, एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड अधिकारियों को मिला मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण

✅ सड़क सुरक्षा, गोल्डन ऑवर, आई-रेड, ई-डार और सरकारी योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी

✅ उद्देश्य: बिलासपुर में सुरक्षित, सुगम और अनुशासित यातायात व्यवस्था को जनभागीदारी से मजबूत बनाना।

<span style=बिलासपुर में सड़क सुरक्षा की नई पहल: 120 ‘चेतना यातायात मितान’ तैयार, डीआईजी-एसएसपी ने वितरित की सुरक्षा किट">
आज फोकस में

बिलासपुर में सड़क सुरक्षा की नई पहल: 120 ‘चेतना यातायात मितान’ तैयार, डीआईजी-एसएसपी ने वितरित की सुरक्षा किट

बिल्हा में हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, दीवार विवाद ने लिया हिंसक रूप
आज फोकस में

बिल्हा में हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, दीवार विवाद ने लिया हिंसक रूप

डॉ. ममता साहू ने संभाली छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की कमान
आज फोकस में

डॉ. ममता साहू ने संभाली छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की कमान

कुकदा-मड़ई सर्किल सूर्यवंशी समाज का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
आज फोकस में

कुकदा-मड़ई सर्किल सूर्यवंशी समाज का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार
आज फोकस में

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

राजिम की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी, बना नगर पालिका ,राज्य शासन ने जारी की अधिसूचना
आज फोकस में

राजिम की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी, बना नगर पालिका ,राज्य शासन ने जारी की अधिसूचना

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp