Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रतनपुर में लगी यातायात पाठशाला, पुलिस ने सिखाए सड़क सुरक्षा के नियम

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

रतनपुर….सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रतनपुर पुलिस ने थाना परिसर में “यातायात पाठशाला” का आयोजन किया। इस दौरान थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय ने ऑटो एवं बस चालकों सहित आम नागरिकों को सुरक्षित वाहन चलाने के नियमों की जानकारी दी।

हेलमेट, सीट बेल्ट और ट्रैफिक नियमों पर दिया जोर

कार्यक्रम में वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने,ओवरस्पीड,रॉन्ग साइड और मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने से बचने की सलाह दी गई। साथ ही ट्रैफिक सिग्नल और जेब्रा क्रॉसिंग के महत्व की भी जानकारी दी गई।

नाबालिगों को वाहन नहीं देने की अपील

थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को वाहन देना कानूनन अपराध है। यदि कोई नाबालिग वाहन चलाते हुए पकड़ा जाता है तो उसके माता-पिता या वाहन मालिक के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आगे भी जारी रहेगा अभियान

थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए रतनपुर क्षेत्र में स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर नियमित रूप से यातायात पाठशाला आयोजित की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि “सड़क पर थोड़ी सी सावधानी आपके और आपके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकती है। नियम तोड़ने से पहले एक बार अपने परिवार के बारे में जरूर सोचें।”

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp