Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बिलासपुर में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन भारतमाला पुल से 30 फीट नीचे गिरी कार, चार युवक गंभीर घायल

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर में निर्माणाधीन भारतमाला हाईवे पर सोमवार रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार अधूरे पुल से करीब 30 फीट नीचे अर्पा नदी के सूखे हिस्से में जा गिरी। हादसे में कार सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत दर्रीघाट-ढेंका कर्रा के पास अरपा नदी पर बन रहे भारतमाला हाईवे के निर्माणाधीन पुल पर सोमवार रात दर्दनाक हादसा हुआ। कोरबा की ओर से आ रही टाटा नेक्सन कार तेज रफ्तार में अधूरे पुल के अंतिम छोर तक पहुंच गई और करीब 30 फीट नीचे जा गिरी।
हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही तोरवा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे चारों युवकों को बाहर निकालकर एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घायल सभी युवक रायगढ़ जिले के निवासी हैं। वे कोरबा से होते हुए बिलासपुर के रास्ते रायपुर जा रहे थे। आशंका है कि रात के अंधेरे में उन्हें यह पता नहीं चल सका कि पुल का निर्माण कार्य अभी अधूरा है।
फिलहाल सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर तेज रफ्तार और अधूरे पुल की जानकारी न होना हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है।

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp