Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मजबूत बूथ – मजबूत संगठन, घर-घर पहुंचे कांग्रेस का संदेश”

“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”
“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”

बछली खुर्द सेक्टर में कांग्रेस की प्रभावशाली बैठक, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर दिया गया जोर

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अरुण त्रिवेदी ने मतदाता सूची की समीक्षा कर बूथ अध्यक्षों से संगठन विस्तार और विकास कार्यों की ली जानकारी

बिलासपुर/कोटा;—- जोगीपुर मंडल के बछली खुर्द सेक्टर में बुधवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण त्रिवेदी के नेतृत्व में सेक्टर स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में बछली खुर्द, जोगीपुर, उमरमरा, सीलदाहा, कुआंजाती और भैंसाझर क्षेत्र के सेक्टर अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष तथा बूथ लेवल एजेंट बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक में बछली खुर्द सेक्टर के सभी बूथ अध्यक्ष एवं चारों पंचायतों के अध्यक्षों की सक्रिय भागीदारी रही। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अरुण त्रिवेदी ने प्रत्येक बूथ की मतदाता सूची की समीक्षा करते हुए बूथ स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने विधायक निधि से कराए गए विकास कार्यों की जानकारी साझा की तथा बूथ और पंचायत स्तर पर आवश्यक विकास कार्यों की मांगों की जानकारी भी ली।

अरुण त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस संगठन की वास्तविक ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं। यदि प्रत्येक बूथ मजबूत होगा तो संगठन भी मजबूत होगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की रीति-नीति और जनहितकारी विचारों को घर-घर तक पहुंचाने,

मतदाताओं से नियमित संपर्क बनाए रखने तथा आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ संगठन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक में उपस्थित बूथ अध्यक्षों एवं पंचायत अध्यक्षों ने संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने का संकल्प लिया। सभी पदाधिकारियों ने आगामी बैठकों की रूपरेखा पर भी चर्चा की और तय किया

कि प्रत्येक बूथ पर नियमित संपर्क अभियान चलाकर संगठन को और सशक्त बनाया जाएगा।
बैठक का समापन “मजबूत बूथ–मजबूत संगठन” के संकल्प और कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने के संदेश के साथ हुआ।

रतनपुर पुलिस की अनोखी पहल, साइबर सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों पर किया जागरूक
आज फोकस में

रतनपुर पुलिस की अनोखी पहल, साइबर सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों पर किया जागरूक

विधानसभा में गूंजा बिलासपुर की संविदा भर्ती का मामला 103 में से 98 आवेदन निरस्त होने पर विधायक अटल श्रीवास्तव ने उठाए सवाल
आज फोकस में

विधानसभा में गूंजा बिलासपुर की संविदा भर्ती का मामला 103 में से 98 आवेदन निरस्त होने पर विधायक अटल श्रीवास्तव ने उठाए सवाल

लैलूंगा वन महोत्सव 2026: बूढ़ादेव पूजा स्थल पर हुआ पौधरोपण, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
आज फोकस में

लैलूंगा वन महोत्सव 2026: बूढ़ादेव पूजा स्थल पर हुआ पौधरोपण, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

एनटीपीसी सीपत संगवारी महिला समिति ने शासकीय प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को वितरित किए छाते
आज फोकस में

एनटीपीसी सीपत संगवारी महिला समिति ने शासकीय प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को वितरित किए छाते

करगी कला में राजमिस्त्री प्रशिक्षण का उच्चस्तरीय निरीक्षण
आज फोकस में

करगी कला में राजमिस्त्री प्रशिक्षण का उच्चस्तरीय निरीक्षण

<span style=मजबूत बूथ – मजबूत संगठन, घर-घर पहुंचे कांग्रेस का संदेश”">
आज फोकस में

मजबूत बूथ – मजबूत संगठन, घर-घर पहुंचे कांग्रेस का संदेश”

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp