
संयुक्त सचिव ने परखा राजमिस्त्री प्रशिक्षण, व्यवस्थाओं की सराहना
आरसेटी और मनरेगा के प्रशिक्षण केंद्र का वरिष्ठ अधिकारियों ने किया निरीक्षण
रतनपुर…कोटा के ग्राम करगी कला में संचालित राजमिस्त्री प्रशिक्षण कार्यक्रम का ग्रामीण विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव पवनेश शर्मा सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने निरीक्षण किया। अधिकारियों ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं और प्रशिक्षणार्थियों के कार्यों का अवलोकन किया।
ग्रामीण विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने परखा प्रशिक्षण
निरीक्षण के दौरान संयुक्त सचिव पवनेश शर्मा, यूएसजीसी के राहुल कुमार श्रीवास्तव, सहायक अभियंता सोमकांत साहू और जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर उनके अनुभव जाने और उन्हें बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित किया।
प्रशिक्षण की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं की अधिकारियों ने की सराहना
अधिकारियों ने राजमिस्त्री प्रशिक्षण में दिए जा रहे व्यावहारिक प्रशिक्षण, अनुशासन और व्यवस्थाओं की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस तरह के कौशल विकास कार्यक्रम ग्रामीण युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
आरसेटी बिलासपुर ग्रामीण युवाओं को बना रहा आत्मनिर्भर
कार्यक्रम में जिला परियोजना अधिकारी मनरेगा श्रीमती अनुराधा मिश्रा और परियोजना अधिकारी विकास जायसवाल भी उपस्थित रहे। अंत में आरसेटी बिलासपुर के स्टाफ ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। संस्थान लगातार ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है।

करगी कला में राजमिस्त्री प्रशिक्षण का उच्चस्तरीय निरीक्षण">








