Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भाजयुमो गरियाबंद की कमान अब दीपक साहू के हाथों में, शीर्ष नेतृत्व ने जताया भरोसा

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*गरियाबंद*:- भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) गरियाबंद के जिला अध्यक्ष पद पर दीपक साहू की नियुक्ति के साथ ही जिलेभर के भाजपा कार्यकर्ताओं और युवाओं में उत्साह का माहौल है। संगठन के प्रति उनकी सक्रियता, लंबे समय से किए जा रहे संगठनात्मक कार्यों तथा जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष दीपक साहू ने अपनी नियुक्ति पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि संगठन और राष्ट्रसेवा का पवित्र दायित्व है। उन्होंने कहा कि वे पार्टी की रीति-नीति, विचारधारा तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को युवाओं तक पहुंचाने और अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने का कार्य पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे।
दीपक साहू ने अपनी नियुक्ति के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, संगठन महामंत्री पवन कुमार साय, सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक रोहित साहू, राज्य भंडार गृह निगम अध्यक्ष चंदूलाल साहू, राज्य खाद्य आयोग अध्यक्ष संदीप शर्मा, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, वरिष्ठ नेता गोवर्धन मांझी, डमरूधर पुजारी, जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप, जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू एवं आशीष शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष भागीरथी मांझी, डॉ. रामकुमार साहू, राजेश साहू सहित सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा देश के युवाओं की सबसे बड़ी और सबसे सक्रिय संगठनात्मक शक्ति है। युवाओं की ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा की दिशा में लगाना ही युवा मोर्चा का उद्देश्य है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जिले के प्रत्येक मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रवास किया जाएगा तथा युवाओं को संगठन की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
दीपक साहू ने कहा कि आगामी समय में युवा मोर्चा के माध्यम से सामाजिक सरोकारों, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान, खेलकूद, रोजगार मार्गदर्शन, स्वच्छता अभियान, डिजिटल जागरूकता और सेवा कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। संगठन द्वारा सौंपे गए प्रत्येक दायित्व का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ निर्वहन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, उस विश्वास पर खरा उतरना ही उनका पहला लक्ष्य रहेगा। संगठन की मजबूती उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी और प्रत्येक कार्यकर्ता को साथ लेकर टीम भावना के साथ कार्य किया जाएगा। उन्होंने सभी वरिष्ठ नेताओं, मार्गदर्शकों, जनप्रतिनिधियों और युवा साथियों से निरंतर मार्गदर्शन एवं सहयोग की अपेक्षा व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से गरियाबंद जिले में भाजयुमो को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।
दीपक साहू की नियुक्ति की घोषणा होते ही जिलेभर के भाजपा कार्यकर्ताओं, युवा मोर्चा पदाधिकारियों, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी। कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में भाजयुमो गरियाबंद संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत होगा तथा युवाओं की भागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

BNI Collaborator Chapter Bilaspur South की साप्ताहिक बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए बीजेपी पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश कोषाध्यक्ष – दिलेंद्र कौशिल
आज फोकस में

शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल खम्हरिया में 71 विद्यार्थियों को साइकिलों का वितरण ,,बेटियां अपने सपनों को साकार करें,,,, देवेश शर्मा
आज फोकस में

शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल खम्हरिया में 71 विद्यार्थियों को साइकिलों का वितरण ,,बेटियां अपने सपनों को साकार करें,,,, देवेश शर्मा

समय न्यूज़ लाइव ब्रेकिंग :-  अरपा नदी ने छीनी एक और जिंदगी: लापता ग्रामीण का शव मिलने से लठौरी गांव में मातम
आज फोकस में

समय न्यूज़ लाइव ब्रेकिंग :- अरपा नदी ने छीनी एक और जिंदगी: लापता ग्रामीण का शव मिलने से लठौरी गांव में मातम

<span style=भाजयुमो गरियाबंद की कमान अब दीपक साहू के हाथों में, शीर्ष नेतृत्व ने जताया भरोसा">
आज फोकस में

भाजयुमो गरियाबंद की कमान अब दीपक साहू के हाथों में, शीर्ष नेतृत्व ने जताया भरोसा

विधानसभा की कार्यवाही का साक्षी बना कोटा का कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
आज फोकस में

विधानसभा की कार्यवाही का साक्षी बना कोटा का कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp