
सीपत ,शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल खम्हरिया में आज विद्यार्थियों को राज्य शासन की योजना के अंतर्गत 71 साइकिलों का वितरण किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद सदस्य देवेश शर्मा रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में मोहम्मद अशफाक अध्यक्ष शाला विकास समिति एवं समिति सदस्य योगेश जायसवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य एल. जेठे ने की।मुख्य अतिथि एवं अतिथियों ने विद्यार्थियों को साइकिलें वितरित करते हुए उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर अध्ययन करने तथा अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति रही l

शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल खम्हरिया में 71 विद्यार्थियों को साइकिलों का वितरण ,,बेटियां अपने सपनों को साकार करें,,,, देवेश शर्मा">







