
बिलासपुर:— राजा तालाब निवासी एवं समाज में अपनी सरलता, मिलनसार स्वभाव और सामाजिक सहभागिता के लिए पहचान रखने वाले बाबूलाल रजक (बिजरी वाले) का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों तथा रजक समाज में शोक की लहर दौड़ गई।
परिजनों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार मंगलवार, 21 जुलाई 2026 को दोपहर 12:30 बजे शंकर नगर मुक्ति धाम में किया जाएगा। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में समाजजन, शुभचिंतक एवं परिचितों के शामिल होने की संभावना है। बाबूलाल रजक के निधन पर समाज के लोगों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
श्रद्धांजलि संदेश:
“जीवन की यात्रा समाप्त होती है, लेकिन अच्छे कर्म और मधुर स्मृतियाँ सदैव अमर रहती हैं। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।”







