Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बिलासपुर में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव से की मुलाकात, प्रदेश के राजनीतिक हालात पर हुई चर्चा

“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”
“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”

विधायकों और वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में संगठन, जनहित के मुद्दों और विधानसभा की रणनीति पर हुई विचार-विमर्श

बिलासपुर:– छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने मंगलवार को बिलासपुर प्रवास के दौरान कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव के वेयरहाउस रोड स्थित निज निवास पहुंचकर आत्मीय भेंट की। इस दौरान प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों, विधानसभा में विपक्ष की भूमिका, संगठन की मजबूती और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक के दौरान मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, पामगढ़ विधायक शेषराज हरबंश तथा पूर्व बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की समस्याओं, आम जनता के मुद्दों और आगामी राजनीतिक रणनीति पर विचार-विमर्श किया।
मुलाकात का माहौल आत्मीय रहा। नेताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने तथा जनता की आवाज़ को प्रभावी ढंग से विधानसभा में उठाने पर जोर दिया।
राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वरिष्ठ नेताओं की एक साथ मौजूदगी को कांग्रेस संगठन के भीतर बेहतर समन्वय और आगामी रणनीति के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

“जब प्रदेश के वरिष्ठ नेता एक मंच पर मिले, तो चर्चा सिर्फ राजनीति की नहीं, बल्कि जनता के सरोकारों और संगठन को नई मजबूती देने की भी रही।”

मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के निवास पहुंचे नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, कांग्रेस नेताओं से की अहम चर्चा
आज फोकस में

मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के निवास पहुंचे नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, कांग्रेस नेताओं से की अहम चर्चा

रतनपुर को 2.03 करोड़ की विकास सौगात, मॉडर्न ऑडिटोरियम निर्माण को मिली मंजूरी
आज फोकस में

रतनपुर को 2.03 करोड़ की विकास सौगात, मॉडर्न ऑडिटोरियम निर्माण को मिली मंजूरी

पुराने कार्यकाल के भ्रष्टाचार पर लीपापोती या विकास? अधूरी नाली खुदाई से ग्रामीण का घर संकट में, पीड़ित महिला पहुंची एसडीएम के पास
आज फोकस में

पुराने कार्यकाल के भ्रष्टाचार पर लीपापोती या विकास? अधूरी नाली खुदाई से ग्रामीण का घर संकट में, पीड़ित महिला पहुंची एसडीएम के पास

सीपत में शाला प्रवेशोत्सव की धूम, छात्राओं को मिली सरस्वती साइकिल, शिक्षा का दिया संदेश ⭐
आज फोकस में

सीपत में शाला प्रवेशोत्सव की धूम, छात्राओं को मिली सरस्वती साइकिल, शिक्षा का दिया संदेश ⭐

गौरव पथ रोड की दुर्दशा पर भाजपा पार्षद दल उग्र, नेता प्रतिपक्ष कोमल सिंह ठाकुर ने कहा – “समय पर काम होता तो आज ये दिन नहीं देखना पड़ता”
आज फोकस में

गौरव पथ रोड की दुर्दशा पर भाजपा पार्षद दल उग्र, नेता प्रतिपक्ष कोमल सिंह ठाकुर ने कहा – “समय पर काम होता तो आज ये दिन नहीं देखना पड़ता”

<span style=बिलासपुर में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव से की मुलाकात, प्रदेश के राजनीतिक हालात पर हुई चर्चा">
आज फोकस में

बिलासपुर में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव से की मुलाकात, प्रदेश के राजनीतिक हालात पर हुई चर्चा

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp