
रतनपुर में बनेगा 1.83 करोड़ का आधुनिक ऑडिटोरियम, वार्ड-5 के विकास को भी हरी झंडी
रतनपुर नगर पालिका के लिए बड़ी खुशखबरी है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने 2 करोड़ 3 लाख 8 हजार रुपये के दो महत्वपूर्ण विकास कार्यों को प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद आदेश जारी किए गए हैं। इन परियोजनाओं से शहर के विकास को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।
1.83 करोड़ से बनेगा आधुनिक ऑडिटोरियम, सांस्कृतिक गतिविधियों को मिलेगा नया मंच
स्वीकृत कार्यों में सबसे बड़ा प्रोजेक्ट रतनपुर में आधुनिक ऑडिटोरियम का निर्माण है। इसके लिए 1 करोड़ 82 लाख 98 हजार रुपये मंजूर किए गए हैं। ऑडिटोरियम बनने के बाद शहर में सांस्कृतिक, सामाजिक, शैक्षणिक और सरकारी कार्यक्रमों के आयोजन के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
वार्ड-5 को भी मिली सौगात, अहाता निर्माण के लिए 20.10 लाख रुपये स्वीकृत
रतनपुर के वार्ड क्रमांक-5 में अहाता निर्माण के लिए 20 लाख 10 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है। यह स्थानीय नागरिकों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी। इस निर्माण कार्य से क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं में सुधार होगा।
डिप्टी CM अरुण साव की मंजूरी के बाद जारी हुए आदेश
उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव की मंजूरी के बाद नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संचालनालय ने दोनों परियोजनाओं के लिए प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी है। अब निर्माण कार्य शुरू होने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है।
रतनपुर की बदलेगी तस्वीर, विकास कार्यों से मिलेगी नई पहचान
स्थानीय लोगों का मानना है कि मॉडर्न ऑडिटोरियम और वार्ड-5 के विकास कार्य पूरे होने के बाद रतनपुर की आधारभूत संरचना और मजबूत होगी। साथ ही शहर में सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों को भी नई पहचान मिलेगी। रतनपुर नगर पालिका को मिली है 2 करोड़ 3 लाख 8 हजार रुपये की बड़ी सौगात। शहर में बनेगा आधुनिक ऑडिटोरियम और वार्ड-5 में होंगे विकास कार्य। डिप्टी सीएम अरुण साव की मंजूरी के बाद विभाग ने प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी है।

रतनपुर को 2.03 करोड़ की विकास सौगात, मॉडर्न ऑडिटोरियम निर्माण को मिली मंजूरी">








