Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

सीपत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा नवाडीह चौक में छात्रों के भविष्य के खिलवाड़ को लेकर देश व्यापी विरोध प्रदर्शन

सीपत,,,,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश व जिला कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार पर नीट और अन्य प्रतियोगिता परिक्षाओं में कथित पेपर लीक व कल हुए देशव्यापी विरोध प्रदर्शन नई दिल्ली में हुई l देश के छात्र छात्राओं को जंतर मंतर में पुलिस प्रशासन द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज किया गया।

जिसके खिलाफ में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व अन्य वरिष्ठ कांग्रेसीयो द्वारा प्रधानमंत्री निवास के सामने धरना देने पर पुलिस प्रशासन द्वारा जनप्रतिनिधियों की जो गिरफ्तारी किया गया।उसके खिलाफ में आज ब्लॉक से लेकर प्रदेश व देश स्तर पर कांग्रेसियों द्वारा लगातार धरना हड़ताल आंदोलन और प्रदर्शन किया गया l

इस घटना के विरोध में कल दिनांक 23 जुलाई 2026 गुरूवार को नवाडीह चौक में सुबह 1 बजे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीपत द्वारा राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन कर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सीपत ब्लॉक स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया गया !इस राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन में मस्तुरी विधानसभा के सीपत क्षेत्र कांग्रेस के पार्टी कार्यकर्त्ताओं के साथ मिलकर छात्रों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन मे सक्रिय रूप से शामिल रहें !

कांग्रेसियों ने
*विरोध प्रदर्शन के दौरान निम्नलिखित मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा :-1. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का तत्काल इस्तीफा *2. *परीक्षा में हुई अनियमितताओं और उन व्यवस्थागत विफलताओं पर संसद में तत्काल चर्चा, जिन्होंने लाखों छात्रों के भविष्य को खतरे में डाल दिया है,3 *. नई दिल्ली में संबंधित विरोध प्रदर्शनों के दौरान छात्रों और शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज सभी FIR और आपराधिक मामलों को तुरंत वापस लेना आदि शामिल है l

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीपत के अध्यक्ष राजेन्द्र धीवर ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार ने सिर्फ देश को लूटने का काम किया है l दिल्ली की जंतर मंतर की घटना ने देश को और आम जनता को यह बता दिया है कि सरकार तानाशाह हो गया है l आम लोगों की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है l जिसमें कांग्रेस कमेटी सीपत ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र धीवर के नेतृत्व में भ्रष्ट बीजेपी सरकार मोदी के खिलाफ 1 दिवसीय विरोध प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन नवाडीह चौक सीपत में किया गया । जिसमें प्रमुख रूप से राजेन्द्र धीवर अध्यक्ष सीपत ब्लॉक कांग्रेस,मनोज खरे (सभापति, जनपद पंचायत मस्तूरी), प्रमोद जायसवाल (अध्यक्ष मंडल खांडा), विजय गुप्ता (प्रतिनिधि जनपद पंचायत मस्तूरी), भागीरथी पोरते (अध्यक्ष मंडल सोंठी) वीरेंद्र लैहर्षण (प्रत्याशी प्रदेश महासचिव युकां छ.ग.), गौतम खरे, (ब्लॉक अध्यक्ष NSUI सीपत), बुटन पाटनवार, मुनीर खान, उमेश कश्यप, दीपक यादव, राकेश लैहर्षण (प्रत्याशी जिलाध्यक्ष युकां ग्रामीण बिलासपुर), प्रितेश पनौरे (ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस सीपत), संदीप खरे, लच्छी वर्मा, सतीश खरे, कार्तिक मेरावी,अर्जुन साहू, रविशंकर मेरावी, रामेश्वर धीवर, भाभा धाविड,छोटू खरे,मोती किशोर जायसवाल, जगदीश कश्यप, वीरेंद्र पाटनवार, रुपेश विश्वकर्मा, सरदार सिंह ठाकुर, बेदप पाटनवार, सुशांत कोरी, दिलीप कुमार वस्त्रकार, सूरज कुमार पत्रवानी, तरुण धीवर, सुरेश सोनझरी, दिलीप बींझवार, नान्ही बींझवार, हिमांचल केंवट, जयप्रकाश श्रीवास, बलराम बींझवार, राम कश्यप, रानू श्रीवास, महेश्वर नेताम, विनोद कोशले, रामरतन, गोरे लाल जगत, लक्ष्मण पाटनवार, मुन्ना लाल,आदि कांग्रेस के समस्त ब्लॉक पदाधिकारी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता एवं युवा कांग्रेस की पदाधिकारी लोग उपस्थित रहें।

“छात्रों का संघर्ष देश का भविष्य है, दमन नहीं समाधान चाहिए”
आज फोकस में

“छात्रों का संघर्ष देश का भविष्य है, दमन नहीं समाधान चाहिए”

जौहर यूनिवर्सिटी की 38 इमारतों के प्रस्तावित ध्वस्तीकरण पर रोक की मांग, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
आज फोकस में

जौहर यूनिवर्सिटी की 38 इमारतों के प्रस्तावित ध्वस्तीकरण पर रोक की मांग, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

हायर सेकेंड्री स्कूल मोछ में साइकिल वितरण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न
आज फोकस में

हायर सेकेंड्री स्कूल मोछ में साइकिल वितरण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

युवाओं ने मांगा अधिकार, सरकार ने बरसाईं लाठियां” — कोटा में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, गूंजे न्याय के नारे
आज फोकस में

युवाओं ने मांगा अधिकार, सरकार ने बरसाईं लाठियां” — कोटा में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, गूंजे न्याय के नारे

“नई साइकिलों पर सवार हुए सपने, शाला प्रवेश उत्सव में बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान”
आज फोकस में

“नई साइकिलों पर सवार हुए सपने, शाला प्रवेश उत्सव में बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान”

मौत बांटने वालों पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा, गांव-गांव पहुंची टीम; झोलाछाप डॉक्टरों में मचा हड़कंप
आज फोकस में

मौत बांटने वालों पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा, गांव-गांव पहुंची टीम; झोलाछाप डॉक्टरों में मचा हड़कंप

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp