Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रास्ता रोककर मिर्च पाउडर झोंक लूटपाट की कोशिश, शराब के लिए पैसे मांगने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

रतनपुर….थाना रतनपुर पुलिस ने रास्ता रोककर युवक की आंख में मिर्च पाउडर झोंकने, शराब पीने के लिए पैसे मांगने और मारपीट करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, 22 जुलाई 2026 को ग्राम सेमरी निवासी संतोष यादव ने थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने पड़ोसी अक्षय के साथ ग्राम पौंसरा धान का बीज लेने गया था। वापस लौटते समय सेमरा बाजार के पास तीन युवकों ने उनकी मोटरसाइकिल रोक ली। आरोपियों ने अक्षय की आंख में मिर्च पाउडर झोंक दिया, अश्लील गाली-गलौज करते हुए शराब पीने के लिए पैसों की मांग की। पैसे नहीं होने की बात कहने पर आरोपियों ने अक्षय के साथ मारपीट की और उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। घटना के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।रिपोर्ट दर्ज होने के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय के निर्देशन में पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी:चेतन ध्रुव (20 वर्ष), निवासी सेमरा (भरारी) जागेश्वर प्रसाद साहू (32 वर्ष), निवासी सेमरा (भरारी)आकाश साहू (24 वर्ष), निवासी सेमरा (भरारी)गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक मनोज एक्का, प्रधान आरक्षक दिनेश कांत, आरक्षक पवन ठाकुर एवं धीरज कश्यप की विशेष भूमिका रही।

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp