Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

तखतपुर नगर के 15 वार्डों में अमृत मिशन की खुदाई से जनता परेशान, भाजपा पार्षदों ने जताई नाराजगी

मुंगेली जिला ब्यूरो शील पाठक की रिपोर्ट
मुंगेली जिला ब्यूरो शील पाठक की रिपोर्ट

तखतपुर नगर में अमृत मिशन के तहत वार्ड 1 से 15 तक की गई खुदाई के बाद कंक्रीट न होने से पूरा नगर कीचड़ में डूब गया है। बरसात के कारण सड़कों पर 1-1 फीट तक कीचड़ जमा है, जिससे आमजन के साथ-साथ स्कूल आने-जाने वाले छोटे बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

भाजपा पार्षदों ने आज मुख्य नगर पालिका अधिकारी और अमृत मिशन के ठेकेदार व कर्मचारियों को बुलाकर इस लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। पार्षदों ने कहा कि अधूरे गड्ढे और कीचड़ के कारण रोजाना लोगों के वाहन फंस रहे हैं, पैदल चलना मुश्किल है और बच्चे गिरकर चोटिल हो रहे हैं। किसी भी समय बड़ी दुर्घटना घट सकती है।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष _कोमल सिंह ठाकुर_ ने कहा:
“अमृत मिशन जनता की सुविधा के लिए है, लेकिन तखतपुर में यह अभिशाप बन गया है। 15 वार्डों में खुदाई करके ठेकेदार ने काम अधूरा छोड़ दिया। स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चे कीचड़ में फिसलकर गिर रहे हैं। उनके कपड़े और किताबें खराब हो रही हैं। प्रशासन आंख मूंदकर बैठा है। हम मांग करते हैं कि जल्द से जल्द सभी जगह कंक्रीट का काम पूरा किया जाए, वरना भाजपा पार्षद जनता के साथ सड़क पर उतरेंगे।”वार्ड 1 से 15 तक अमृत मिशन के सभी गड्ढों में तत्काल कंक्रीट एवं मरम्मत कार्य पूर्ण किया जाए।
स्कूल मार्गों और मुख्य सड़कों से कीचड़ हटाकर आवागमन सुगम बनाया जाए।
लापरवाह ठेकेदार पर कार्रवाई कर तय समय में काम पूरा कराया जाए।

पार्षदों ने कहा कि बच्चों और आमजन की सुरक्षा सर्वोपरि है। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो भाजपा उग्र आंदोलन करेगी।

इस अवसर पर _नेता प्रतिपक्ष कोमल सिंह ठाकुर, पार्षद अंकित अग्रवाल, कैलाश देवांगन, सुरेश देवांगन, सुनील आहूजा, इस्लाम अंसारी_ सहित अन्य भाजपा पार्षद उपस्थित रहे।

नयनतारा शर्मा कॉलेज में AI विषय पर वाद-विवाद एवं संगोष्ठी आयोजित
आज फोकस में

नयनतारा शर्मा कॉलेज में AI विषय पर वाद-विवाद एवं संगोष्ठी आयोजित

<span style=तखतपुर नगर के 15 वार्डों में अमृत मिशन की खुदाई से जनता परेशान, भाजपा पार्षदों ने जताई नाराजगी">
आज फोकस में

तखतपुर नगर के 15 वार्डों में अमृत मिशन की खुदाई से जनता परेशान, भाजपा पार्षदों ने जताई नाराजगी

महुआ शराब के अवैध कारोबार पर आबकारी का शिकंजा, करवा और सलका में ताबड़तोड़ कार्रवाई
आज फोकस में

महुआ शराब के अवैध कारोबार पर आबकारी का शिकंजा, करवा और सलका में ताबड़तोड़ कार्रवाई

स्वच्छ एवं कचरा मुक्त गांव बनाने की दिशा में बड़ा कदम, ग्रामीणों को स्वच्छता का दिया संदेश
आज फोकस में

स्वच्छ एवं कचरा मुक्त गांव बनाने की दिशा में बड़ा कदम, ग्रामीणों को स्वच्छता का दिया संदेश

मलेरिया नियंत्रण और कुपोषण उन्मूलन पर जिला प्रशासन का विशेष फोकस
आज फोकस में

मलेरिया नियंत्रण और कुपोषण उन्मूलन पर जिला प्रशासन का विशेष फोकस

बिलासपुर यातायात पुलिस की बड़ी अपील, समय पर जमा करें ई-चालान, वरना पहुंचेगा कोर्ट मामला
आज फोकस में

बिलासपुर यातायात पुलिस की बड़ी अपील, समय पर जमा करें ई-चालान, वरना पहुंचेगा कोर्ट मामला

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp