
241 बस्तरिया बटालियन के द्वारा 27 जुलाई 2026 को सेंडवा बस्तर स्थित बटालियन मुख्यालय के कैंप परिसर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 88वीं स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लाह पूर्वक बनाया गया।
इस अवसर पर भी हरविंदर सिंह, कमांडेड-241 बटालियन ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा बल के शहीद जवानों को याद करते हुए शहीदों को माल्यार्पण किया। सैनिक सम्मेलन में जवानों को संबोधित करते हुए उन्होंने के.रि.पु. बल के इतिहास एवं उपलब्धियां के बारे में जवानों को बताया एवं जवानों के बीच मिष्ठान वितरण किया।
स्थापना दिवस समारोह में, हरविंदर सिंह, कमांडेड-241 बटालियन के साथ संजय कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी, निरंजन कुमार निराला, उप कमांडेड, प्रमोद कुमार मीणा, उप कमांडेड एवं निकिता आर नायडू, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी और इस वाहिनी के अधिकारी/ अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों ने बढ़-कर कर भाग लिया।

241 बस्तरिया बटालियन के द्वारा 88वीं स्थापना दिवस समारोह बनाया गया">






