
188 वी वाहिनी द्वारा केरिपुबल स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नीतीन्द्रनाथ कमाण्डेंट ए0ओ0डी के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में वृहद् वृक्षारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। सर्वप्रथम नीतीन्द्रनाथ कमाण्डेंट ए0ओ0डी द्वारा क्वार्टर गार्ड पर सेरिमोनेयल गार्ड का निरीक्षण किया गया तथा गार्ड द्वारा सलामी लिया गया। उसके उपरान्त राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर मुख्यालय कोण्डागांव के समीप बने शहीद स्मारक पर बस्तर को नक्सल मुक्त कराने में जिन अधिकारीयों और जवानों ने अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया है उन सभी की याद में उन्हेे श्रद्धांजली पर पुष्पचक्र अर्पित किया गया। तदोउपरान्त सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया तथा सैनिक सम्मेलन में कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर नीतीन्द्रनाथ द्वारा अपने संबोधन मंे सी0आर0पी0एफ के 88 वे स्थापना दिवस के अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारी, अधिनस्थ अधिकारी एवं जवानों तथा परिवारजनों को ढेर सारी शुभकामनाए दिया गया। आज के दिन यह गौरवशाली बल अप्रतिम वीरता, अदम्य साहस, सर्वाेच्च बलिदान एवं अटूट कर्तव्यनिष्ठा से परिपूर्ण अपनी 88 वर्षो की गाथा हम मातृभूमि कि सेवा एवं कर्तव्य परायणता के अपने दृढ़ संकल्प पर अडिग है। सी0आर0पी0एफ के विभिन्न उपलब्धियाॅ तथा शौर्य के बारे में बताया कि सी0आर0पी0एफ का योगदान महत्वपूर्ण आंतरिक सुरक्षा में ही नहीं बल्कि अन्य महत्वपूर्ण एवं विभिन्न प्रकार की डयूटियों का निर्वाहन कर रहा है। साथ ही सभी उपस्थित कार्मिकों को मिष्ठान्न का वितरण किया गया।

इस अवसर पर वाहिनी द्वारा भारत सरकार के वृहद् वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत मिले लक्ष्य की पूर्ति हेतु भारी संख्या मंे वृक्षारोपण भी किया गया, जिसमें विभिन्न प्रकार के फलदार एवं औषधीयुक्त लगभग 510 पौधे लगाये गये। मुख्यालय 188 बटालियन चिकलपुट्टी कैम्प परिसर में तथा वाहिनी की अन्य समवाय जैसे केशकाल जिला कोण्डागांव, पालेम, मारीपारा जिला सुकमा तथा पुसपालघाट जिला बस्तर में भी वृक्षारोपण किया गया। शाम को मुख्यालय चिकलपुट्टी कोण्डागांव में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया जिसमें रस्साकस्सी, वाॅलीबाॅल मैच का आयोजन किया गया। इस उपलक्ष्य में सभी ने एक दूसरे को बधाई दिया तथा शामकालीन बड़़ा खाने का आयोजन किया गया
जिसमें सभी ने हर्ष उल्हास के साथ भाग लिया और इस वाहिनी कि सुदूर इलाकों में स्थित सभी कम्पनियों में स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रोग्राम किये गये। इस मौके पर 188 बटालियन के अधिकारी दीपक सिंह उप0 कमाण्डेंट, मुकेश उप0 कमाण्डेंट, चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 राहुल चंन्द्रन आर0पी एवं वाहिनी के अधिनस्थ अधिकारी एवं जवानों ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया।







