Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

3 अगस्त को गरियाबंद दौरे पर रहेंगे प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल, समीक्षा बैठकों में लेंगे विभागों की प्रगति का जायजा ,

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*गरियाबंद*:-छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री एवं गरियाबंद जिले के प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल 3 अगस्त को एक दिवसीय प्रवास पर गरियाबंद पहुंचेंगे। अपने दौरे के दौरान वे प्रशासनिक बैठकों में शामिल होकर विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करेंगे तथा जिले की विकास योजनाओं और जनहित से जुड़े कार्यों की प्रगति का जायजा लेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री सुबह 11:30 बजे गरियाबंद पहुंचेंगे। इसके बाद वे दोपहर 1:00 बजे से 1:45 बजे तक कलेक्टोरेट परिसर में आयोजित जीवनदीप समिति की बैठक में शामिल होंगे। इसी दौरान जिला स्तरीय समीक्षा बैठक लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ योजनाओं के क्रियान्वयन, विकास कार्यों और लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा करेंगे तथा आवश्यक दिशा-निर्देश भी देंगे।
बैठकों के बाद प्रभारी मंत्री बाबा भुतेश्वरनाथ धाम पहुंचकर दर्शन-पूजन करेंगे। धार्मिक कार्यक्रम के उपरांत वे नवा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

बिलासपुर: ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोना हड़पने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार
आज फोकस में

बिलासपुर: ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोना हड़पने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार

बांसाझाल पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित
आज फोकस में

बांसाझाल पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना–जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की जिला बैठक सम्पन्न, जबर भिलाई रैली के लिए पूरे जिले से किया गया आह्वान
आज फोकस में

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना–जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की जिला बैठक सम्पन्न, जबर भिलाई रैली के लिए पूरे जिले से किया गया आह्वान

रतनपुर पर बड़ा हादसा टला: पुल धंसते ही बीच पुल में फंसी पुष्पराज बस, पेंड्रा–बिलासपुर मार्ग बंद
आज फोकस में

रतनपुर पर बड़ा हादसा टला: पुल धंसते ही बीच पुल में फंसी पुष्पराज बस, पेंड्रा–बिलासपुर मार्ग बंद

3.54 करोड़ की स्ट्रीट लाइट योजना पर सवाल: करोड़ों खर्च के बाद भी अंधेरे में रतनपुर, व्यवस्था और जवाबदेही पर उठे गंभीर प्रश्न
आज फोकस में

3.54 करोड़ की स्ट्रीट लाइट योजना पर सवाल: करोड़ों खर्च के बाद भी अंधेरे में रतनपुर, व्यवस्था और जवाबदेही पर उठे गंभीर प्रश्न

नशा मुक्त भारत का संकल्प: बिलासपुर में जुटे हजारों युवा, उपमुख्यमंत्री अरुण साव का आह्वान
आज फोकस में

नशा मुक्त भारत का संकल्प: बिलासपुर में जुटे हजारों युवा, उपमुख्यमंत्री अरुण साव का आह्वान

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp