Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रतनपुर पर बड़ा हादसा टला: पुल धंसते ही बीच पुल में फंसी पुष्पराज बस, पेंड्रा–बिलासपुर मार्ग बंद

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

चालक की सूझबूझ से बचीं यात्रियों की जान, पुल धंसने के बाद दोनों ओर वाहनों की लगी लंबी कतार

रतनपुर…. बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बांसा झाल में रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रतनपुर–पेंड्रा नेशनल हाईवे पर स्थित पुल अचानक धंस जाने से पेंड्रा से बिलासपुर जा रही पुष्पराज बस बीच पुल पर ही फंस गई। चालक की सतर्कता और सूझबूझ के चलते बस समय रहते रोक दी गई, जिससे बस में सवार सभी यात्रियों की जान बच गई।


प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, जैसे ही बस पुल को पार कर रही थी, अचानक तेज आवाज के साथ पुल में दरार पड़ गई। कुछ ही क्षणों में पुल का एक हिस्सा धंस गया और बस का अगला भाग नीचे की ओर झुक गया। चालक ने तत्काल ब्रेक लगाकर बस रोक दी, जिससे संभावित बड़ा हादसा टल गया।घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और उनकी मदद से बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस घटना में किसी भी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।

हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बस कुछ फीट और आगे बढ़ जाती तो स्थिति बेहद गंभीर हो सकती थी।पुल धंसने के बाद रतनपुर–कोटा–पेंड्रा मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद हो गया। सड़क के दोनों ओर छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग मजबूरी में वैकल्पिक मार्गों का सहारा ले रहे हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि पुल की स्थिति लंबे समय से जर्जर थी, लेकिन संबंधित विभाग ने समय रहते इसकी मरम्मत या तकनीकी जांच नहीं कराई। उनका कहना है कि यदि नियमित निरीक्षण और रखरखाव किया जाता तो यह स्थिति पैदा नहीं होती।ग्रामीणों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से पुल की तत्काल तकनीकी जांच, जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने तथा नए एवं मजबूत पुल के निर्माण की मांग की है।

समाचार लिखे जाने तक प्रशासन की टीम के मौके पर पहुंचने की तैयारी चल रही थी। सुरक्षा की दृष्टि से पुल पर आवागमन पूरी तरह रोक दिया गया है और लोगों से वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की अपील की जा रही है। फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पुल धंसने के वास्तविक कारणों का पता जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

बिलासपुर: ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोना हड़पने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार
आज फोकस में

बिलासपुर: ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोना हड़पने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार

बांसाझाल पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित
आज फोकस में

बांसाझाल पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना–जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की जिला बैठक सम्पन्न, जबर भिलाई रैली के लिए पूरे जिले से किया गया आह्वान
आज फोकस में

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना–जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की जिला बैठक सम्पन्न, जबर भिलाई रैली के लिए पूरे जिले से किया गया आह्वान

<span style=रतनपुर पर बड़ा हादसा टला: पुल धंसते ही बीच पुल में फंसी पुष्पराज बस, पेंड्रा–बिलासपुर मार्ग बंद">
आज फोकस में

रतनपुर पर बड़ा हादसा टला: पुल धंसते ही बीच पुल में फंसी पुष्पराज बस, पेंड्रा–बिलासपुर मार्ग बंद

3.54 करोड़ की स्ट्रीट लाइट योजना पर सवाल: करोड़ों खर्च के बाद भी अंधेरे में रतनपुर, व्यवस्था और जवाबदेही पर उठे गंभीर प्रश्न
आज फोकस में

3.54 करोड़ की स्ट्रीट लाइट योजना पर सवाल: करोड़ों खर्च के बाद भी अंधेरे में रतनपुर, व्यवस्था और जवाबदेही पर उठे गंभीर प्रश्न

नशा मुक्त भारत का संकल्प: बिलासपुर में जुटे हजारों युवा, उपमुख्यमंत्री अरुण साव का आह्वान
आज फोकस में

नशा मुक्त भारत का संकल्प: बिलासपुर में जुटे हजारों युवा, उपमुख्यमंत्री अरुण साव का आह्वान

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp