Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

चाकू की नोक पर लूट का कोनी पुलिस ने किया खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर ;—कोनी-मोपका बायपास रोड पर चाकू की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों के खिलाफ कोनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है, जबकि तीन विधि से संघर्षरत अपचारी बालकों को बाल न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
दरअसल, 14 अगस्त 2026 को कोनी-मोपका बायपास रोड पर अज्ञात आरोपियों ने कटनी निवासी बसंत कुमार मैहर और उसके दोस्त को चाकू दिखाकर डराया और उनके दो मोबाइल फोन तथा नगदी रकम लूटकर फरार हो गए थे। घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की।
निरीक्षक जितेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर राजेश सूर्यवंशी, दुर्गेश लोनिया और दुर्गेश लोनिया उर्फ दुर्गा सहित तीन विधि से संघर्षरत अपचारी बालकों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पहचान कार्रवाई के बाद आरोपियों ने लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने लूटे गए दो मोबाइल फोन और नगदी रकम बरामद की। पुलिस के अनुसार बरामद संपत्ति की कुल राशि 16 हजार 730 रुपये है, जिसमें 230 रुपये नगद शामिल हैं।
मामले में धारा 309(4), 310(2) बीएनएस एवं 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। वहीं तीन अपचारी बालकों को बाल न्यायालय, बिलासपुर के समक्ष पेश किया गया है।

स्वतंत्रता दिवस पर बिलासपुर पुलिस के 83 अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर बिलासपुर पुलिस के 83 अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान

पेंड्रारोड मार्ग पर भीषण जाम, सैकड़ों वाहन फंसे लालपुर चौक के पास कीचड़ में धंसे ट्रक, घंटों परेशान रहे यात्री
आज फोकस में

पेंड्रारोड मार्ग पर भीषण जाम, सैकड़ों वाहन फंसे लालपुर चौक के पास कीचड़ में धंसे ट्रक, घंटों परेशान रहे यात्री

देवी नगर (बिलासपुर )में प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन, शहीदों के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
आज फोकस में

देवी नगर (बिलासपुर )में प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन, शहीदों के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

<span style=चाकू की नोक पर लूट का कोनी पुलिस ने किया खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार">
आज फोकस में

चाकू की नोक पर लूट का कोनी पुलिस ने किया खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, कर्मा नृत्य ने मोहा मन
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, कर्मा नृत्य ने मोहा मन

बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट में शान से लहराया तिरंगा, मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
आज फोकस में

बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट में शान से लहराया तिरंगा, मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp