
प्रभात फेरी और भारत माता के जयघोष के साथ शुरू हुआ कार्यक्रम, बच्चों ने दीं देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां
रतनपुर….स्वामी आत्मानंद कन्या उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों की प्रभात फेरी और भारत माता के जयघोष के साथ हुई। बच्चों ने देशभक्ति के नारों से पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया।कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि नगर पालिका उपाध्यक्ष बिनु निराला एवं वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद सुनील अग्रवाल द्वारा विद्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया।
इसके बाद सभी विद्यार्थियों, प्राचार्य, शिक्षकों एवं उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया और देश के प्रति निष्ठा की शपथ ली।स्वतंत्रता दिवस समारोह में छात्राओं ने देशभक्ति गीत, भाषण और नाटक सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
उनकी प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया तथा पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य शरणजीत बग्गा, समस्त शिक्षक एवं स्टाफ, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रविंद्र दुबे, कन्हैया यादव, इंदु यादव,पुष्पा तिवारी,स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा पत्रकार साथी बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।
समारोह के अंत में उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता, अखंडता और प्रगति में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

रतनपुर में स्वामी आत्मानंद कन्या उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस">







