
बिलासपुर:– शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों तथा चाकूबाजों पर अंकुश लगाने के लिए तोरवा पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 16 अगस्त 2026 की रात गश्त के दौरान पुलिस टीम ने शंकर नगर, तोरवा के पास दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर उनकी तलाशी ली।
तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से 02 नग स्टील के बटनदार धारदार चाकू बरामद किए गए। पूछताछ में एक की पहचान सुमीत कुर्मी, पिता विष्णु कुर्मी, उम्र 22 वर्ष, निवासी शंकर नगर, बांबे आवास, तोरवा, बिलासपुर के रूप में हुई। वहीं दूसरा व्यक्ति विधि से संघर्षरत बालक पाया गया।
पुलिस ने मुख्य आरोपी सुमीत कुर्मी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 438/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
वहीं विधि से संघर्षरत बालक के संबंध में किशोर न्याय बोर्ड के निर्धारित प्रावधानों के तहत सामाजिक एवं पारिवारिक पृष्ठभूमि तैयार कर उसे किशोर न्याय बोर्ड, बिलासपुर के समक्ष पेश किया गया।
तोरवा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध हथियार रखने और सार्वजनिक स्थानों पर चाकू लेकर घूमने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
जप्त सामग्री: 02 नग स्टील के बटनदार धारदार चाकू।








