Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बाल संप्रेक्षण गृह में 17 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर :—न्यायधानी के बाल संप्रेक्षण गृह में एक बार फिर सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था सवालों के घेरे में है। दुष्कर्म के मामले में निरुद्ध 17 वर्षीय किशोर की वाशरूम में फंदे पर लटकी लाश मिलने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, किशोर को 15 अगस्त को रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ क्षेत्र स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से बिलासपुर लाया गया था। मंगलवार को वह वाशरूम गया, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आया। कर्मचारियों ने जब वाशरूम की जांच की तो चौखट पर गमछे के सहारे किशोर का शव लटका मिला।
घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। किशोर ने यह कदम क्यों उठाया, घटना से पहले उसके व्यवहार में कोई बदलाव आया था या नहीं और वाशरूम तक गमछा कैसे पहुंचा, इन तमाम बिंदुओं की जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि बिलासपुर के बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पहले भी सवाल उठ चुके हैं। चौकीदार की हत्या और आरोपियों के फरार होने की घटनाओं के बाद अब एक किशोर की मौत ने व्यवस्थाओं पर फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि इतने संवेदनशील परिसर में निगरानी के बावजूद किशोर ने आत्महत्या जैसा कदम कैसे उठा लिया। घटना के बाद अब सुरक्षा व्यवस्था, कर्मचारियों की निगरानी और किशोरों की नियमित काउंसलिंग को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश
आज फोकस में

जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश

20 अगस्त को रोजगार मेला, 85 पदों पर सीधी भर्ती का मौका!
आज फोकस में

20 अगस्त को रोजगार मेला, 85 पदों पर सीधी भर्ती का मौका!

<span style=बाल संप्रेक्षण गृह में 17 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर फिर उठे सवाल">
आज फोकस में

बाल संप्रेक्षण गृह में 17 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

अवैध शराब पर बिल्हा पुलिस का प्रहार, स्कूटी से 7.2 लीटर देशी शराब जब्त
आज फोकस में

अवैध शराब पर बिल्हा पुलिस का प्रहार, स्कूटी से 7.2 लीटर देशी शराब जब्त

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने ली टीएल बैठक,फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा जैविक खेती और एआई प्रशिक्षण को बढ़ावा देने पर जोर
आज फोकस में

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने ली टीएल बैठक,फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा जैविक खेती और एआई प्रशिक्षण को बढ़ावा देने पर जोर

ज्ञान ज्योति स्कूल में बच्चों को सिखाया गया ‘गुड टच-बैड टच’, सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
आज फोकस में

ज्ञान ज्योति स्कूल में बच्चों को सिखाया गया ‘गुड टच-बैड टच’, सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp