Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पुराना बस स्टैंड में मारपीट कर युवक को जबरन ले जाने वाले दो फरार आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर:— पुराना बस स्टैंड में युवक के साथ मारपीट कर उसे जबरदस्ती मोटरसाइकिल में बैठाकर ले जाने के मामले में तारबाहर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में जितेन्द्र छाबड़ा, उम्र 33 वर्ष और जोई एंथोनी, उम्र 26 वर्ष शामिल हैं। दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, 9 अगस्त 2026 की सुबह पुराना बस स्टैंड स्थित शराब भट्ठी के पास वासु केशरवानी के साथ पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की गई। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्के और डंडे से मारपीट की तथा पत्थर से हमला करने का प्रयास भी किया। इसके बाद वासु को अपने साथ ले जाया गया।
बाद में तारबाहर नाका के पास वासु को दो लोगों द्वारा जबरदस्ती मोटरसाइकिल में बैठाकर डीपूपारा बस्ती की ओर ले जाते हुए देखा गया। मोबाइल फोन पर भी उसे जान से मारने की धमकी दिए जाने की बात सामने आई। घटना के बाद से वासु के घर नहीं लौटने पर थाना तारबाहर में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली गगन कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रविशंकर तिवारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
विवेचना के दौरान पुलिस ने पहले रमजान अली उर्फ गामा और प्रिंस रजक को गिरफ्तार कर जेल भेजा। वहीं फरार चल रहे जितेन्द्र छाबड़ा और जोई एंथोनी की तलाश मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की गई। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक रामनरेश यादव सहित आरक्षक नुरूल कादिर, राजेश श्रीवास, रूपलाल चंद्रा, राहुल राजपूत और भागीरथी गेदले का सराहनीय योगदान रहा।

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp