Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

चलती बस में झपटमारी का बड़ा खुलासा, 7 महिलाओं समेत 9 आरोपी गिरफ्तार!

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

रतनपुर….चलती बस में महिला के गले से सोने की चेन झपटमारी करने वाले गिरोह के खिलाफ रतनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में 7 महिलाओं सहित कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 8 हजार रुपये नगद बरामद किए गए हैं।

बस में धक्का-मुक्की कर उड़ाई थी सोने की चेन

पुलिस के अनुसार, 2 अगस्त को भगवान राम प्रधान अपनी पत्नी गीता प्रधान के साथ बिलासपुर से बस में बांकीमोंगरा लौट रहे थे। महामाया चौक बिलासपुर से कुछ महिलाएं बस में सवार हुईं। बस में भीड़ के दौरान आरोपियों ने गीता प्रधान के साथ धक्का-मुक्की कर उन्हें घेर लिया। शनिचरी चौक रतनपुर के पास महिलाओं के उतरने के बाद जब बस खाली हुई तो गीता प्रधान के गले से सोने की चेन गायब मिली।

CCTV फुटेज से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

मामले की रिपोर्ट 11 अगस्त को थाना रतनपुर में दर्ज कराई गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शनिचरी चौक रतनपुर और महामाया चौक बिलासपुर के CCTV फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर संदिग्ध महिलाओं की पहचान कोनकोना, थाना बांगो क्षेत्र के रूप में की गई।

कोनकोना में घेराबंदी कर 9 आरोपी पकड़े

रतनपुर पुलिस टीम ने कोनकोना में घेराबंदी कर 7 महिलाओं और 2 पुरुषों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर एकजुट होकर बस में महिला के साथ धक्का-मुक्की कर चेन चोरी करने की बात स्वीकार की।

20 हजार रुपये में बेचने की बात, 8 हजार बरामद

पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि चोरी की गई चेन को उनके गिरोह की एक अन्य महिला को 20 हजार रुपये में बेच दिया गया था, जिसमें से 12 हजार रुपये खर्च होने की बात सामने आई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8 हजार रुपये जब्त किए हैं। फरार आरोपी की तलाश जारी है।

पहले भी जा चुके हैं जेल

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों का पूर्व में भी उठाईगिरी और झपटमारी के मामलों में जेल जाना सामने आया है। मामले में संगठित अपराध से संबंधित धाराओं के तहत भी कार्रवाई की गई है।
ये आरोपी हुए गिरफ्तार
अंजली गिरी, उम्र 25 वर्ष
लोहारिन बाई, उम्र 50 वर्ष
सुनीता गिरी, उम्र 30 वर्ष
रामबाई, उम्र 40 वर्ष
प्रिती गिरी, उम्र 30 वर्ष
शिवानी, उम्र 20 वर्ष
देवी गिरी, उम्र 20 वर्ष
नरेश गिरी, उम्र 35 वर्ष
राम गिरी, उम्र 20 वर्ष
सभी आरोपी कोनकोना, ठिहईभाठा, थाना बांगो, जिला कोरबा निवासी बताए गए हैं।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक बलदेव सिंह, आरक्षक अखिलेश पारकर, मोरदध्वज चन्द्रा और महिला आरक्षक अंजेला खलखो का विशेष योगदान रहा।
पुलिस फरार आरोपी की तलाश के साथ-साथ मामले में आगे की जांच कर रही है।

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp