Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

खुटेरी स्कूल में साइबर जागृति अभियान, पुलिस ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव के बताए उपाय

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*गरियाबंद*:- आज के डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी की घटनाओं को देखते हुए लोगों, विशेषकर विद्यार्थियों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खुटेरी में साइबर जागृति अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान फिंगेश्वर थाना पुलिस की टीम ने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम, साइबर फ्रॉड तथा ऑनलाइन ठगी के विभिन्न तरीकों की विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में पुलिस कर्मचारियों ने बताया कि साइबर अपराधी किस तरह अलग-अलग माध्यमों का इस्तेमाल कर लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं। फर्जी फोन कॉल, लिंक, ओटीपी, बैंक संबंधी जानकारी, सोशल मीडिया, फर्जी केवाईसी, ऑनलाइन खरीदारी और अन्य डिजिटल माध्यमों से होने वाली ठगी के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। साथ ही यह भी समझाया गया कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, एटीएम/बैंक संबंधी जानकारी, पासवर्ड या निजी जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए।
पुलिस ने विद्यार्थियों को साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्क और सावधान रहने की सलाह दी। किसी अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, संदिग्ध फोन कॉल या मैसेज का जवाब नहीं देने तथा सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी साझा करने से बचने के बारे में भी जानकारी दी गई। विद्यार्थियों से कहा गया कि यदि किसी प्रकार की साइबर ठगी या संदिग्ध गतिविधि का सामना होता है तो घबराने के बजाय तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दें।
इस अवसर पर फिंगेश्वर थाना प्रभारी टीआई जयप्रकाश नेताम अपने स्टाफ के साथ उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित तरीके से उपयोग करने और साइबर अपराधों से बचने के लिए जागरूक रहने की अपील की।
कार्यक्रम में शासकीय प्राथमिक, शासकीय पूर्व माध्यमिक एवं शासकीय माध्यमिक विद्यालय खुटेरी के लगभग 200 विद्यार्थी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने साइबर अपराध से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं और पुलिस अधिकारियों से साइबर सुरक्षा से जुड़े सवाल भी पूछे।
कार्यक्रम में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की सदस्य लता साहू, अन्नपूर्णा विश्वकर्मा सहित अन्य सदस्य, विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य सु. याचना जोशी, प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक गुलाबचंद साहू तथा शिक्षक संतोष ठाकुर, अश्विनी श्रीवास, अनिल बर्रे, मोहन लाल तारक, अर्चना शर्मा, सरिता जोल्हे, चुमेश्वर वर्मा, ऋषिवल्लभ सेन, हरीश टांडे सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
साइबर जागृति अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि डिजिटल सुविधाओं का उपयोग जितना आवश्यक है, उतना ही जरूरी अपनी ऑनलाइन सुरक्षा के प्रति सजग रहना भी है। पुलिस विभाग द्वारा चलाया गया यह जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए उपयोगी और ज्ञानवर्धक रहा।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp