Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

धरमजयगढ़ अस्पताल में इंसानियत शर्मसार?

धरमजयगढ़ से असलम खान की रिपोर्ट
धरमजयगढ़ से असलम खान की रिपोर्ट

महिला वार्ड में शव के पास बैठकर खाना खाती दिखीं महिलाएं, अस्पताल की व्यवस्था पर गंभीर सवाल

धरमजयगढ़:— धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल से सामने आए एक वीडियो ने अस्पताल प्रबंधन की व्यवस्था और संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में महिला वार्ड के एक बेड पर चादर से ढका शव नजर आ रहा है, जबकि उसी वार्ड में उसके बेहद करीब कुछ महिलाएं बैठकर खाना खाती दिखाई दे रही हैं।

बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई थी। आरोप है कि मौत के बाद शव करीब दो घंटे तक महिला वार्ड में ही रखा रहा। इसी दौरान वार्ड में मौजूद महिलाएं शव के आसपास बैठकर भोजन करती नजर आईं।

शव के पास खाना… क्या यही है संवेदनशील स्वास्थ्य व्यवस्था?

मौत के बाद शव को सम्मानजनक और सुरक्षित स्थान पर ले जाने की व्यवस्था क्यों नहीं की गई? अगर अस्पताल में इसके लिए निर्धारित व्यवस्था मौजूद थी, तो शव को महिला वार्ड में ही क्यों रखा गया?

सबसे बड़ा सवाल यह भी है कि ड्यूटी पर मौजूद जिम्मेदार कर्मचारियों ने इस स्थिति को समय रहते क्यों नहीं संभाला?

अस्पताल मरीजों के इलाज का स्थान है, लेकिन ऐसे दृश्य अस्पताल प्रबंधन की संवेदनशीलता पर सवाल खड़े करते हैं। मरीज और उनके परिजन पहले ही मानसिक तनाव से गुजरते हैं। ऐसे में जीवित मरीजों के बीच शव को लंबे समय तक रखना गंभीर चिंता का विषय है।

अब जांच की मांग

हालांकि वायरल वीडियो और स्थानीय स्तर पर सामने आई जानकारी के आधार पर यह मामला सामने आया है। शव वास्तव में कितनी देर तक वार्ड में रहा और किन परिस्थितियों में उसे वहां रखा गया—इसकी आधिकारिक पुष्टि अस्पताल प्रबंधन से होना बाकी है।

अब सवाल स्वास्थ्य विभाग से है—
क्या पूरे मामले की जांच होगी?
क्या जिम्मेदार कर्मचारियों की जवाबदेही तय होगी?
और क्या भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने, इसके लिए व्यवस्था सुधारी जाएगी?

धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल का यह वीडियो महज एक तस्वीर नहीं, बल्कि स्वास्थ्य व्यवस्था में मानवीय संवेदनशीलता और जवाबदेही की बड़ी परीक्षा बनकर सामने आया है।

वायरल ऑडियो पर घमासान: पत्रकार-उपसरपंच मामले की सच्चाई उजागर करने कांग्रेस ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
आज फोकस में

वायरल ऑडियो पर घमासान: पत्रकार-उपसरपंच मामले की सच्चाई उजागर करने कांग्रेस ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर बिलासपुर पुलिस की पैनी नजर, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई
आज फोकस में

बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर बिलासपुर पुलिस की पैनी नजर, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई

<span style=धरमजयगढ़ अस्पताल में इंसानियत शर्मसार?">
आज फोकस में

धरमजयगढ़ अस्पताल में इंसानियत शर्मसार?

भोजली बनी पर्यावरण और विज्ञान की पाठशाला, गीतों के बीच गूंजा हरियाली का संदेश
आज फोकस में

भोजली बनी पर्यावरण और विज्ञान की पाठशाला, गीतों के बीच गूंजा हरियाली का संदेश

डांट का बदला लेने पिस्टल लेकर लौटा युवक, गार्ड पर दाग दी गोली! बिहार के खेत में छिपा आरोपी दबोचा
आज फोकस में

डांट का बदला लेने पिस्टल लेकर लौटा युवक, गार्ड पर दाग दी गोली! बिहार के खेत में छिपा आरोपी दबोचा

NH-45 पर सड़क मरम्मत को लेकर बदला यातायात मार्ग
आज फोकस में

NH-45 पर सड़क मरम्मत को लेकर बदला यातायात मार्ग

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp