ब्यूरो रिपोर्ट समय न्यूज़ लाइव
बिलासपुर:— चकरभाठा थाना क्षेत्र में संचालित अवैध कबाड़ दुकानों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 कबाड़ दुकान संचालकों को पकड़ा और उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर माननीय न्यायालय में पेश किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चकरभाठा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में कार्रवाई की।
पुलिस कार्रवाई की जद में बादशाह खान (55), शेख सलीम (34), विनोद नेताम (35), हरिकेश चौहान (32) और देवेश सिंह जोगी (32) आए हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की जानकारी थाना चकरभाठा अथवा डायल 112 पर देकर पुलिस का सहयोग करें।








