Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सिरगिट्टी में रातभर चला पुलिस का स्पेशल ऑपरेशन, 6 बदमाशों पर आर्म्स एक्ट की कार्रवाई; तलवार-चाकू बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट समय न्यूज़ लाइव

बिलासपुर:– सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में चाकूबाजी और बदमाशों पर शिकंजा कसने पुलिस ने देर रात विशेष सरप्राइज चेकिंग अभियान चलाया। गणेश नगर, नयापारा, चुचुहियापारा और तिफरा समेत संवेदनशील इलाकों में हुई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 40 से 50 संदिग्ध व्यक्तियों और गुण्डा बदमाशों की बारीकी से जांच की।
चेकिंग के दौरान पुलिस ने 6 आरोपियों के कब्जे से एक तलवार और पांच चाकू बरामद किए। सभी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इसके अलावा गंभीर चोट के एक मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
🔴 इन आरोपियों पर हुई कार्रवाई
आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार आरोपियों में विकास सिंह (32), प्रमोद कुर्मी (26), अनिकेत नेताम (24), लक्की नेताम (22), राम नायक (18) और रोहित तांडी (34) शामिल हैं।
वहीं, गंभीर चोट के प्रकरण में फरार आरोपी रोहित धुरी (36), निवासी बन्नाकडीह को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
🚔 संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई निगरानी
पुलिस के मुताबिक, उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर थाना सिरगिट्टी क्षेत्र में चाकूबाजी करने वाले आरोपियों और गुण्डा बदमाशों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रात में अभियान चलाकर नशाखोरी एवं अपराध की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग की।
पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी

38 साल की बेदाग सेवा के बाद नगर सैनिक व्यासनारायण जायसवाल हुए सेवानिवृत्त, IG गर्ग ने दी भावभीनी विदाई
आज फोकस में

38 साल की बेदाग सेवा के बाद नगर सैनिक व्यासनारायण जायसवाल हुए सेवानिवृत्त, IG गर्ग ने दी भावभीनी विदाई

रायपुर : मुख्यमंत्री की मौजूदगी में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय और सीएमडीसी के मध्य हुआ महत्वपूर्ण समझौता
आज फोकस में

रायपुर : मुख्यमंत्री की मौजूदगी में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय और सीएमडीसी के मध्य हुआ महत्वपूर्ण समझौता

रायपुर : TIN पोर्टल खनिज संसाधनों को जनजातीय आजीविका से जोड़ने वाली ‘मिनरल-टू-लाइवलीहुड’ पहल : मुख्यमंत्री  साय
आज फोकस में

रायपुर : TIN पोर्टल खनिज संसाधनों को जनजातीय आजीविका से जोड़ने वाली ‘मिनरल-टू-लाइवलीहुड’ पहल : मुख्यमंत्री साय

हिड़मा जैसे कुख्यात नक्सली को आदर्श मानने वाले ही दिमागी नक्सली –  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
आज फोकस में

हिड़मा जैसे कुख्यात नक्सली को आदर्श मानने वाले ही दिमागी नक्सली – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

नक्सलवाद के अंधेरे से निकलकर विकास की नई इबारत लिख रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
आज फोकस में

नक्सलवाद के अंधेरे से निकलकर विकास की नई इबारत लिख रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

नयनतारा शर्मा कॉलेज में नशा मुक्ति दिवस पर संगोष्ठी आयोजित
आज फोकस में

नयनतारा शर्मा कॉलेज में नशा मुक्ति दिवस पर संगोष्ठी आयोजित

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp