Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बिलासपुर में वाहन चोर गिरफ्तार, 3 होंडा एक्टिवा चोरी के मामलों का खुलासा

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर:— बिलासपुर में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट यानी ACCU और थाना सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम ने वाहन चोरी के मामलों में कार्रवाई करते हुए आरोपी अरविंद दिवाकर को गिरफ्तार किया है। आरोपी सकरी थाना क्षेत्र के अटल आवास का निवासी बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस जांच में शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से चोरी हुई तीन होंडा एक्टिवा के मामले सामने आए हैं। इनमें पहला मामला उसलापुर रेलवे स्टेशन के बाहर का है, जहां 15 मई 2026 को होंडा एक्टिवा 125 चोरी हुई थी। इस मामले में 16 मई को रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
वहीं, दूसरा मामला राजेंद्र नगर स्थित किरण कुंज हॉस्टल के सामने का है, जहां 19 अक्टूबर को पर्ल व्हाइट रंग की होंडा एक्टिवा चोरी हुई थी। इस संबंध में 23 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
तीसरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के तेलीपारा का है, जहां 24 सितंबर को एक होंडा एक्टिवा चोरी हुई थी। इस मामले में 25 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
इन मामलों की जांच के दौरान ACCU और सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, प्रकरणों में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
इस कार्रवाई में थाना सिविल लाइन के प्रधान आरक्षक विश्वदीप त्रिपाठी सहित ACCU प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी, उप निरीक्षक हेमंत आदित्य, प्रधान आरक्षक आतिश पारीक तथा आरक्षक बीरेंद्र राजपूत और योगेश साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
बिलासपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अपने वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर खड़ा करें, हैंडल लॉक का उपयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp