
उपमुख्यमंत्री अरुण साव के प्रति भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया हृदय से आभार
“वर्षों पुरानी मांग को मिली मंजूरी, विकास की राह होगी आसान; डोंगानाला पर बनेगा पुल, क्षेत्र को मिलेगी नई पहचान!”
बेलगहना:— बेलगहना क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बेलगहना–कोंचरा–खोंगसरा मार्ग के डोंगानाला में पुल निर्माण के लिए 6 करोड़ 59 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग को स्वीकृति मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने प्रदेश के यशस्वी उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री अरुण साव के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।
इस स्वीकृति को क्षेत्र के विकास, आवागमन की सुविधा और ग्रामीणों की वर्षों पुरानी आवश्यकता को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
लोरमी रेस्ट हाउस में रखी गई थी जनहित की मांग
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत दिवस लोरमी रेस्ट हाउस में उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव द्वारा जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया था।
इस दौरान बेलगहना क्षेत्र के जनहित से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति की मांग को लेकर भाजपा मंडल के प्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया था।
इस अवसर पर गजानंद निषाद, गोविंद यादव, सतीश गुप्ता, रुद्र अग्रवाल तथा विशेष सहयोगी कोटा नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती सरोज दुर्गेश साहू सहित कोटा एवं बेलगहना क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बेलगहना–कोंचरा–खोंगसरा मार्ग के डोंगानाला में पुल निर्माण के लिए 6 करोड़ 59 लाख रुपये की स्वीकृति">








