
मैनपुर/ फरसगांव:;;; ग्राम पंचायत मैनपुर में विजयादशमी के अवसर पर रामलीला महानाटक के अंतिम दिन रावण वध की लीला का मंचन बड़ी धूमधाम से किया गया।
इस अवसर पर रामलीला मंच को आकर्षक झांकियों से सजाया गया था। श्री राम-सीता, लक्ष्मण, हनुमान जी द्वारा संजीवनी पर्वत लाने, तथा रावण दरबार की झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं।
केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने सेंट निर्माण 19 लाख भूमि पूजन भी किया कांकेर लोकसभा सांसद भोजराज नाग भी 19 लाख का घोसड़ा किया डाबस्तर सांसद महेश कश्यप और जिला सदास्या जयलाल नाग और जनप्रतिनिधियों सरपंच प्रतिनिधि सामिल रहे
राम-रावण युद्ध के मंचन के बाद जैसे ही मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम ने अहंकारी रावण का वध किया, पूरा पंडाल जय श्री राम के उद्घोष से गूंज उठा। तत्पश्चात रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया गया।
झारी राम सलाम ने बताया कि रावण दहन देखने के लिए कोण्डागांव नारायणपुर कांकेर सहित आसपास के दर्जनों गांवों से हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
इस आयोजन को सफल बनाने में रामलीला समिति मैनपुर, ग्राम पंचायत मैनपुर तथा समस्त ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा

ग्राम मैनपुर में रामलीला महानाटक की धूम, रावण वध देखने उमड़ा जनसैलाब; भव्य झांकियों ने मोहा दर्शकों का मन">







