Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

विश्व हिंदू परिषद के हित चिंतक अभियान से घर-घर पहुंचेंगे कार्यकर्ता, जिले के प्रत्येक परिवार को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य

“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”
“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”

राजाराम जी, डॉ. ललित मखीजा एवं विजय राठौर के मार्गदर्शन में हुई जिला बैठक; जिला अध्यक्ष हर्ष छाबरिया ने संगठन विस्तार एवं अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं को किया प्रेरित

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही:— विश्व हिंदू परिषद जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की महत्वपूर्ण जिला बैठक शनिवार को पटियाला हाउस में आयोजित हुई। बैठक में मध्य भारत क्षेत्र के क्षेत्र संगठन मंत्री राजाराम जी, विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष डॉ. ललित मखीजा जी एवं प्रांत सह मंत्री विजय राठौर जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक में संगठन के विस्तार, आगामी कार्यक्रमों एवं हित चिंतक अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में हित चिंतक अभियान के माध्यम से जिले के प्रत्येक क्षेत्र में घर-घर तक पहुंचने और अधिक से अधिक परिवारों से सीधा संपर्क स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। अभियान के अंतर्गत मोबाइल ऐप के माध्यम से परिवारों से संपर्क स्थापित कर उन्हें संगठन से जोड़ने तथा संगठन की गतिविधियों और उद्देश्यों से अवगत कराने पर जोर दिया गया।

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष हर्ष छाबरिया ने संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने तथा हित चिंतक अभियान को जिले में व्यापक स्तर पर संचालित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए समाज के प्रत्येक परिवार तक पहुंचें और संगठन के संपर्क एवं विस्तार को मजबूत करें।

बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संगठन के निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने, अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा समाज के बीच सक्रिय रहकर संगठनात्मक कार्यों को गति देने के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया। साथ ही विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने पर भी चर्चा हुई।

बैठक का संचालन विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री प्रकाश साहू ने किया।

इस अवसर पर बजरंग दल के विभाग संयोजक सागर पटेल, जिला कोषाध्यक्ष बृजेश सोनी, निखिल परिहार, रविंद्र कैवर्त,विजय मेघानी सरोज पवार, प्रिया त्रिवेदी, विभा तिवारी, नीलम पुरी, मीनू पांडेय, रामेश्वरी धुर्वे, ऊषा गुप्ता, बबीता पवन सिंह, ज्योति टांडिया, दिशा मानिकपुरी, सोना केवट, भूपेंद्र चौधरी , विनय पांडे , नवीन विश्वकर्मा, शिवम साहू, उत्तम राय, बृजेश पुरी, प्रदीप भानु, डॉ पवन सिंह, अजीत राय, मौसम ताम्रकार, सन्नी अगवानी, शुभम गुप्ता, अभिषेक जायसवाल, ऋषभ गुप्ता सहित जिले के सभी पदाधिकारी एवं विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हित चिंतक अभियान के माध्यम से विश्व हिंदू परिषद का उद्देश्य जिले के प्रत्येक परिवार तक पहुंचना, समाज के साथ सीधा संवाद स्थापित करना तथा संगठन के कार्यों और संपर्क को व्यापक बनाना है।

<span style=विश्व हिंदू परिषद के हित चिंतक अभियान से घर-घर पहुंचेंगे कार्यकर्ता, जिले के प्रत्येक परिवार को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य">
आज फोकस में

विश्व हिंदू परिषद के हित चिंतक अभियान से घर-घर पहुंचेंगे कार्यकर्ता, जिले के प्रत्येक परिवार को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य

शरद पूर्णिमा पर कल सिद्ध बाबा आश्रम में सजेगा आस्था का दरबार
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर कल सिद्ध बाबा आश्रम में सजेगा आस्था का दरबार

लईका चिन्हारी’ ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न
आज फोकस में

लईका चिन्हारी’ ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

ग्राम पंचायतों की राशि पर आर-पार की लड़ाई, सरपंच संघ ने 4 नवंबर तक राशि नहीं मिली तो कलेक्ट्रेट घेराव और चक्काजाम की चेतावनी
आज फोकस में

ग्राम पंचायतों की राशि पर आर-पार की लड़ाई, सरपंच संघ ने 4 नवंबर तक राशि नहीं मिली तो कलेक्ट्रेट घेराव और चक्काजाम की चेतावनी

जनपद पंचायत फिंगेश्वर की सामान्य सभा में बड़ा फैसला, अवैध रेत-मुरुम उत्खनन पर कार्रवाई की मांग
आज फोकस में

जनपद पंचायत फिंगेश्वर की सामान्य सभा में बड़ा फैसला, अवैध रेत-मुरुम उत्खनन पर कार्रवाई की मांग

ग्राम पंचायत जौंदी में क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को गति देने के लिए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन
आज फोकस में

ग्राम पंचायत जौंदी में क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को गति देने के लिए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp