
*गरियाबंद*: ग्राम पंचायत जौंदी में क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को गति देने के लिए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम अत्यंत हर्षोल्लास और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय इन्द्रकुमार साहू, विधायक, अभनपुर रहे । कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में ग्रामवासियों की उपस्थिति रही। प्रार्थना शेड निर्माण लोकार्पण 4 लाख रुपये, भूमिपूजन – अतिरिक्त कक्ष 7.08 लाख रुपये, एवं किचन शेड निर्माण राशि 5 लाख 18 हजार रुपये तथा जय स्तम्भ चौक, जौंदी में टीना शेड निर्माण कार्य की राशि 5 लाख रुपये के घोषणा माननीय इन्द्र कुमार साहू के द्वारा किया गया
।
कार्यक्रम मुख्य अतिथि: विभिन्न निर्माण कार्य का लोकार्पण एवं भूमिपूजन इन्द्रकुमार साहू विधायक अभनपुर के मुख्य आतिथ्य में किया गया अध्यक्षता ब्रह्मानंद साहू, जनपद सदस्य एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सरपंच टीकम चन्द साहू एवं द्रोपदी साहू, टोमन लाल साहू, सेवा निवृत्त शिक्षक रंगनाथ साहू, सरपंच कुन्ती साहू, उपसरपंच पोखन यदु, गिरधारी साहू सरपंच संघ के अध्यक्ष मुकेश ढीढी, रामकुमार साहू, गैंदालाल पारसमणी, ओमप्रकाश भागवत यदु, संतराम साहू, रामानंद साहू, अश्विनी साहू, पंचगण चेतन, शम्भू, रमण साहू, जानकी साहू, संगीता ध्रुव, गणेशिया विश्वकर्मा, इंदल यदु, चन्द्राकर शोभा राम साहू, ईश्वर साहू, रामकृपाल गोबिंद लता साहू, कविता सहित सभी पंचायत प्रतिनिधि तथा ग्रामीण जन अन्य उपस्थित रहे हैं ।
मुख्य अतिथि विधायक इन्द्रकुमार साहू ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जौंदी ग्राम पंचायत में इन नए विकास कार्यों से ग्रामीणों को अभूतपूर्व लाभ मिलेगा और क्षेत्र में प्रगति के नए द्वार खुलेंगे।
कार्यक्रम के अंत में ग्राम पंचायत जौंदी की सरपंच कुन्ती साहू, सचिव द्वारिकानाथ बघेल, उपसरपंच पोखन लाल यदु, समस्त पंचगण एवं ग्रामवासियों द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया ।







