Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बिलासपुर में पंजाब कनेक्शन का खुलासा! हेरोइन तस्कर गिरफ्तार, ₹2.50 लाख का नशा बरामद

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर :—छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ACCU बिलासपुर और थाना सकरी की संयुक्त टीम ने पंजाब के अमृतसर से हेरोइन यानी चिट्टा लाकर बिलासपुर में बेचने की कथित तैयारी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 11.73 ग्राम हेरोइन, जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है, और 10 हजार 500 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि उसलापुर बाजार के आसपास एक व्यक्ति हेरोइन बेचने की कोशिश कर रहा है।
सूचना के आधार पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं ACCU अधिकारी मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। तलाशी के दौरान संदिग्ध के पास से हेरोइन और नकदी बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक वालिया, उम्र 32 वर्ष, निवासी अमृतसर, पंजाब, के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी वर्तमान में उसलापुर स्थित वास्तु शिखर अपार्टमेंट में रह रहा था। पूछताछ में पंजाब से मादक पदार्थ लाकर बिलासपुर में बेचने की तैयारी से संबंधित जानकारी सामने आई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सकरी में NDPS एक्ट की धारा 21(बी) एवं 22(बी) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है। पुलिस अब मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त, अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों और वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही है।
इस कार्रवाई में ACCU बिलासपुर और थाना सकरी की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई में शामिल पुलिसकर्मियों की सराहना करते हुए उचित पुरस्कार की घोषणा की है।
बिलासपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि नशे के अवैध कारोबार की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित करें, ताकि ऐसे मामलों में समय रहते कार्रवाई की जा सके।

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp