
*गरियाबंद*:- कमरछठ (हलषष्ठी) पर्व के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपक साहू ने प्रदेश की समस्त माताओं एवं बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कमरछठ छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, आस्था और मातृशक्ति के समर्पण का प्रतीक पारंपरिक पर्व है।
दीपक साहू ने कहा कि माताएं अपनी संतान की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना के लिए श्रद्धापूर्वक व्रत रखकर हलषष्ठी माता की पूजा-अर्चना करती हैं। यह पर्व मां और संतान के बीच अटूट प्रेम, ममता और आशीर्वाद का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि कमरछठ पर्व छत्तीसगढ़ की कृषि एवं प्रकृति से जुड़ी परंपराओं को भी दर्शाता है। इस अवसर पर महिलाएं सगरी बनाकर पूजा करती हैं और हलषष्ठी माता की कथा सुनकर परिवार की खुशहाली एवं संतान के मंगल की कामना करती हैं।
दीपक साहू ने प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि हलषष्ठी माता की कृपा से सभी संतानों को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफलता प्राप्त हो और प्रत्येक परिवार में खुशहाली बनी रहे।









