Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भाजयुमो बिलासपुर ग्रामीण के मंडल प्रभारियों एवं सहप्रभारियों की घोषणा

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

सीपत,,,भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बिलासपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी द्वारा संगठन को और अधिक सक्रिय, मजबूत एवं प्रभावी बनाने की दिशा में जिले के विभिन्न मंडलों के प्रभारियों एवं सहप्रभारियों की घोषणा की गई है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष  किरण सिंह देव , भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन)  पवन साय जी के मार्गदर्शन एवं भाजपा संभाग प्रभारी, संभाग सहप्रभारी एवं जिला प्रभारी के निर्देशानुसार तथा प्रदेशाध्यक्ष  राहुल योगराज टिकरिहा जी एवं भाजपा बिलासपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष  मोहित जायसवाल जी की सहमति से यह घोषणा की गई है।


घोषित दायित्वों के अंतर्गत कोटा विधानसभा के करगीकला मंडल में सूरज साहू को प्रभारी एवं देवकीनंदन साहू को सहप्रभारी, बेलगहना मंडल में अमन अग्रहरी को प्रभारी एवं संजय यादव को सहप्रभारी, कोटा मंडल में ज्ञानेन्द्र कश्यप को प्रभारी एवं हर्ष पटेल को सहप्रभारी तथा रतनपुर मंडल में टीका साहू को प्रभारी एवं यशा गोरहा को सहप्रभारी बनाया गया है।
इसी प्रकार मस्तूरी विधानसभा के सीपत मंडल में तुषार चंद्राकर एवं निलेश पाण्डेय, जयरामनगर मंडल में सागर वर्मा एवं महेंद्र पाटनवार, देवरीखुर्द मंडल में भास्कर पटेल एवं उदित सिंह, मस्तूरी मंडल में जयशंकर साहू एवं अवधेश प्रसाद, मल्हार मंडल में नरेन्द्र नायक एवं दिनेश तिवारी तथा खिलावन श्रीवास, और सोनलोहर्सी मंडल में अंकित मिश्रा एवं आशीष अवस्थी को क्रमशः प्रभारी एवं सहप्रभारी का दायित्व सौंपा गया है।


वहीं बेलतरा विधानसभा के बेलतरा उत्तर मंडल में बृजेश शर्मा एवं अभिषेक साव, बेलतरा पश्चिम मंडल में अंकुर सिंह एवं प्रवीण सोनकर, बेलतरा दक्षिण मंडल में अनीश धीवर एवं रितेश कलवानी, तथा बेलतरा पूर्व मंडल में ललित यादव एवं विवेक यादव को क्रमशः मंडल प्रभारी एवं सहप्रभारी नियुक्त किया गया है।
जिलाध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी ने सभी नवनियुक्त मंडल प्रभारियों एवं सहप्रभारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सभी पदाधिकारी संगठन की विचारधारा एवं युवा मोर्चा के कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक मजबूती प्रदान करते हुए युवाओं को संगठन से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।


उन्होंने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा संगठन की रीढ़ के रूप में युवाओं को राष्ट्रसेवा, संगठन विस्तार और जनसेवा के कार्यों से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। मंडल स्तर पर नई जिम्मेदारियों से संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलेगी तथा युवा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।

संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती — समरसता का संकल्प
आज फोकस में

संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती — समरसता का संकल्प

<span style=भाजयुमो बिलासपुर ग्रामीण के मंडल प्रभारियों एवं सहप्रभारियों की घोषणा">
आज फोकस में

भाजयुमो बिलासपुर ग्रामीण के मंडल प्रभारियों एवं सहप्रभारियों की घोषणा

रतनपुर में श्रद्धा के साथ मनाया गया हलषष्ठी व्रत, संतान की लंबी उम्र के लिए माताओं ने की पूजा
आज फोकस में

रतनपुर में श्रद्धा के साथ मनाया गया हलषष्ठी व्रत, संतान की लंबी उम्र के लिए माताओं ने की पूजा

बिलासपुर में अग्निवीर भर्ती रैली, 12 से 19 जनवरी 2027 तक होगा आयोजन
आज फोकस में

बिलासपुर में अग्निवीर भर्ती रैली, 12 से 19 जनवरी 2027 तक होगा आयोजन

नगर की समस्याओं पर विधायक रोहित साहू की पहल, शीतला मंदिर में बैठकर सुनीं जनता की समस्याएं
आज फोकस में

नगर की समस्याओं पर विधायक रोहित साहू की पहल, शीतला मंदिर में बैठकर सुनीं जनता की समस्याएं

टूटा पुल देखकर विधायक रोहित साहू ने मौके पर ही संभाला मोर्चा* *जेसीबी-ट्रैक्टर मंगवाकर खुद खड़े रहकर शुरू कराया वैकल्पिक रास्ते का काम
आज फोकस में

टूटा पुल देखकर विधायक रोहित साहू ने मौके पर ही संभाला मोर्चा* *जेसीबी-ट्रैक्टर मंगवाकर खुद खड़े रहकर शुरू कराया वैकल्पिक रास्ते का काम

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp