Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नगर की समस्याओं पर विधायक रोहित साहू की पहल, शीतला मंदिर में बैठकर सुनीं जनता की समस्याएं

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*गरियाबंद*:- राजिम विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर विधायक रोहित साहू की सक्रियता एक बार फिर उस समय देखने को मिली, जब बुधवार को उन्होंने छुरा नगर के शीतला मंदिर प्रांगण में चौपाल लगाकर नगरवासियों, पार्षदों और जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद किया। किसी औपचारिक बैठक तक सीमित रहने के बजाय विधायक ने जनता के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों को कई मामलों में तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। शीतला मंदिर प्रांगण में आयोजित इस चौपाल में नगर की मूलभूत सुविधाओं से लेकर धार्मिक स्थल के विकास, सड़क-नाली निर्माण, तालाब सौंदर्यीकरण, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र के लिए शिविर लगाने तथा शराब दुकान के स्थानांतरण जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दे सामने आए। विधायक ने एक-एक कर समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों से चर्चा करते हुए समाधान की दिशा में पहल करने को कहा। चौपाल में विधायक रोहित साहू ने कहा कि नगर और राजिम विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता और समर्पण भाव से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे स्वयं पंच, सरपंच और जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं, इसलिए उन्हें जमीनी स्तर पर आने वाली समस्याओं और जनता की अपेक्षाओं का अनुभव है। उन्होंने कहा कि किसी भी नगर पंचायत या ग्राम पंचायत की जनता अपने निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से विकास की उम्मीद करती है। जनप्रतिनिधि का दायित्व है कि वह जनता की आवाज सुने और उनकी समस्याओं को संबंधित विभाग तक पहुंचाकर उनके निराकरण के लिए लगातार प्रयास करे। विधायक रोहित साहू ने कहा कि वे राजिम विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में लगातार दौरा कर रहे हैं और जनता से सीधे संवाद के माध्यम से क्षेत्र की वास्तविक समस्याओं को समझने का प्रयास कर रहे हैं। उनका प्रयास है कि विकास कार्य कागजों तक सीमित न रहें, उनका लाभ आम लोगों को धरातल पर मिले। शीतला मंदिर प्रांगण के विकास को लेकर विधायक ने अपने चुनाव पूर्व किए गए वादे का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि चुनाव से पहले उन्होंने शीतला मंदिर प्रांगण में टिन शेड निर्माण की घोषणा की थी। घोषणा के बाद टिन शेड के लिए स्वीकृति भी प्राप्त हुई और कार्य प्रारंभ कराने की तैयारी थी। लेकिन कार्य शुरू होने से पहले जब उन्होंने स्वयं मौके का निरीक्षण किया तो उन्हें महसूस हुआ कि स्वीकृत टिन शेड मंदिर प्रांगण की आवश्यकता और क्षेत्रफल के लिहाज से पर्याप्त नहीं होगा। इसके बाद विधायक ने छोटे टिन शेड के प्रस्ताव को आगे बढ़ाने के बजाय भव्य डोम निर्माण कराने का निर्णय लिया। विधायक ने कहा कि शीतला मंदिर छुरा नगर का महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं और विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन होते हैं। ऐसे में मंदिर प्रांगण का बेहतर विकास और कायाकल्प आवश्यक है। इसी सोच के साथ टिन शेड की जगह भव्य डोम निर्माण की दिशा में कदम बढ़ाया गया है।

*सड़क-नाली और तालाबों की बदलेगी तस्वीर? सीएमओ को स्टीमेट बनाने के निर्देश*
चौपाल में नगरवासियों और पार्षदों ने नगर की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। लोगों ने कई वार्डों में नाली निर्माण की आवश्यकता, सड़क की स्थिति तथा नगर के तालाबों के सौंदर्यीकरण का मुद्दा विधायक के सामने रखा।जनता की मांग पर विधायक रोहित साहू ने मौके पर ही नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि नगर में आवश्यक विकास कार्यों का प्राथमिकता के आधार पर आकलन कर नाली निर्माण, सड़क निर्माण एवं तालाब सौंदर्यीकरण के लिए स्टीमेट तैयार किया जाए। विधायक के इस निर्देश के बाद अब नगरवासियों की नजरें नगर पंचायत की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं। लोगों को उम्मीद है कि प्रस्ताव और स्टीमेट तैयार होने के बाद इन कार्यों को स्वीकृति दिलाकर धरातल पर काम शुरू कराया जाएगा। इसके अलावा चौपाल में नगरवासियों ने जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर भी अपनी परेशानी विधायक के सामने रखी। लोगों ने बताया कि प्रमाण पत्र बनवाने के लिए उन्हें अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं, जिससे समय और धन दोनों खर्च होते हैं। नगरवासियों एवं जनप्रतिनिधियों ने मांग की कि छुरा नगर में विशेष शिविर आयोजित कर लोगों के जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनाए जाएं, ताकि आम नागरिकों को एक ही स्थान पर सुविधा मिल सके।विधायक ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक पहल करने का भरोसा दिलाया।

*शराब दुकान स्थानांतरण का मुद्दा भी चौपाल में गरमाया*
चौपाल के दौरान कोमाखान स्थित शराब दुकान को हटाकर अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग भी उठी। स्थानीय लोगों ने शराब दुकान के स्थान को लेकर अपनी आपत्ति एवं परेशानी विधायक के सामने रखी। मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक रोहित साहू ने मौके पर ही अनुविभागीय अधिकारी राजस्व विशाल महाराणा से चर्चा की और शराब दुकान को दूसरी जगह स्थानांतरित करने में आ रही प्रशासनिक बाधाओं को दूर करने तथा आवश्यक कार्रवाई की दिशा में पहल करने की बात कही। चौपाल का सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह रहा कि नगरवासियों को अपनी समस्याएं सीधे विधायक और संबंधित अधिकारियों के सामने रखने का अवसर मिला। सड़क, नाली, तालाब, प्रमाण पत्र, धार्मिक स्थल के विकास और शराब दुकान स्थानांतरण जैसे मुद्दों पर खुलकर चर्चा हुई।विधायक ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि जनता से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर लिया जाए और आवश्यक प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाए। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष लुकेश्वरी निषाद, मंडल अध्यक्ष खोमन चंद्राकर, जिला पंचायत सभापति लेखराज ध्रुवा, नगर पंचायत उपाध्यक्ष समीम खान, पार्षद पंचराम टंडन, हरीश यादव, सलीम मेमन, देवसिंह नेताम, संतानु देवांगन, बलराज पटेल एवं चित्ररेखा ध्रुव, एल्डरमेन तुलाराम साहू एवं धर्मेंद्र चंद्राकर, सफर सचदेव, जनपद सदस्य पंकज निर्मलकर, रिंकू सचदेव, थानसिंग निषाद, दिशांक चंद्राकर, मीना दुबे, राजू साहू, मानसिंग निषाद, सूजल कोठारी, रुपनाथ बंजारे, धम्मू सेठ सहित नगर के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

राजिम त्रिवेणी संगम पर जलेगा आशीर्वाद का दीया, 21 हजार दीपों से जगमगाएगा तट; भव्य गंगा आरती में उमड़ेगा आस्था का सैलाब
आज फोकस में

राजिम त्रिवेणी संगम पर जलेगा आशीर्वाद का दीया, 21 हजार दीपों से जगमगाएगा तट; भव्य गंगा आरती में उमड़ेगा आस्था का सैलाब

बस्तर के ज्वलंत मुद्दों और संसदीय मर्यादा से विद्यार्थियों ने बाँधा समां
आज फोकस में

बस्तर के ज्वलंत मुद्दों और संसदीय मर्यादा से विद्यार्थियों ने बाँधा समां

25 वर्षों की जनसेवा के अवसर पर जलाएं ‘आशीर्वाद का दीया’, जन-जन से विरेन्द्र साहू की अपील
आज फोकस में

25 वर्षों की जनसेवा के अवसर पर जलाएं ‘आशीर्वाद का दीया’, जन-जन से विरेन्द्र साहू की अपील

DAVIS CUP : दक्षिण कोरिया की धीमी और कम उछाल वाली कोर्ट पर भारत की परीक्षा, संयोजक गुरुचरण सिंह होरा ने बताया कैसी होगी टीम की रणनीति
आज फोकस में

DAVIS CUP : दक्षिण कोरिया की धीमी और कम उछाल वाली कोर्ट पर भारत की परीक्षा, संयोजक गुरुचरण सिंह होरा ने बताया कैसी होगी टीम की रणनीति

युवाओं की पहल से श्यामनगर में तीज महोत्सव की अनूठी परंपरा, पांच वर्षों से लगातार हो रहा आयोजन
आज फोकस में

युवाओं की पहल से श्यामनगर में तीज महोत्सव की अनूठी परंपरा, पांच वर्षों से लगातार हो रहा आयोजन

बिलासपुर में पटाखे जैसी आवाज वाली बुलेट पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, 20 वाहनों पर कार्रवाई
आज फोकस में

बिलासपुर में पटाखे जैसी आवाज वाली बुलेट पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, 20 वाहनों पर कार्रवाई

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp