
*गरियाबंद*:- गजपल्ला वॉटरफॉल में नहाने के दौरान डूबे युवक का शव आखिरकार बरामद कर लिया गया है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची SDRF की टीम ने लगातार रेस्क्यू अभियान चलाते हुए युवक के शव को पानी से बाहर निकाला।
मृतक की पहचान आदित्य चौधरी, निवासी रायपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आदित्य अपने 5 दोस्तों के साथ गजपल्ला वॉटरफॉल पिकनिक मनाने आया था। इसी दौरान नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन एवं रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद SDRF की टीम ने युवक का शव बरामद कर लिया। शव मिलने के बाद मौके पर मौजूद परिजनों और दोस्तों में शोक का माहौल है।
पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

गजपल्ला वॉटरफॉल में डूबे युवक का शव बरामद, SDRF ने रेस्क्यू कर निकाला बाहर">






