Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कलेक्टर रणबीर शर्मा पहुंचे पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय पाण्डुका, बच्चों को जीव विज्ञान का पढ़ाया पाठ, मेहनत से आगे बढ़ने किया प्रेरित

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*गरियाबंद*:—- प्रशासनिक जिम्मेदारियों के बीच जब कलेक्टर रणबीर शर्मा पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय, पाण्डुका पहुंचे तो उनका अंदाज औपचारिक निरीक्षण से कहीं अलग नजर आया। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ सीधे कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद किया और उनकी पढ़ाई का स्तर जाना। कलेक्टर श्री शर्मा कक्षा 11वीं की कक्षा में पहुंचे और विद्यार्थियों के साथ जीवविज्ञान विषय से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों पर चर्चा की। कक्षा में उन्होंने विद्यार्थियों को वनस्पति विज्ञान एवं मानव शरीर विज्ञान से जुड़े विषयों की जानकारी देते हुए पुष्पों और मानव दंत सूत्र के बारे में समझाया।

उन्होंने विश्व के सबसे बड़े पुष्प रेफलीसिया अर्नाेल्डी और सबसे छोटे पुष्प वुल्फिया के बारे में भी जानकारी साझा की। साथ ही मानव के दंत सूत्र 2,1,2,3 को विद्यार्थियों के साथ दोहराते हुए विषय को सरल तरीके से समझाया। इस दौरान विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक सवालों के जवाब दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर नवीन भगत, ऋषा ठाकुर सहित स्कूल के प्राचार्य एवं शिक्षकगण मौजूद रहे।

मेहनत का कोई विकल्प नहीं, लक्ष्य तय कर आगे बढ़ें

कलेक्टर शर्मा ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता के लिए कड़ी मेहनत, निरंतर अध्ययन और लक्ष्य के प्रति समर्पण जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपनी रुचि और क्षमता के अनुरूप लक्ष्य निर्धारित करें तथा उसे हासिल करने के लिए नियमित रूप से तैयारी करें। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा पर विश्वास रखते हुए निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

नीट – जेईई की तैयारी पर विशेष जोर –

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विद्यालय के प्राचार्य से विद्यार्थियों की मेडिकल एवं इंजीनियरिंग जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में चयन की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों को इन परीक्षाओं के लिए प्रारंभ से ही योजनाबद्ध एवं विशेष तैयारी करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नवोदय विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को उपलब्ध शैक्षणिक संसाधनों का अधिकतम लाभ उठाते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी स्वयं को तैयार करना चाहिए। कलेक्टर ने विद्यालय परिसर का भी अवलोकन किया। उन्होंने प्राचार्य से विद्यालय की स्थापना, शैक्षणिक व्यवस्था एवं शिक्षकों की उपस्थिति के संबंध में जानकारी ली। पीएम  जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं से 12वीं तक लगभग 440 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। कलेक्टर ने विद्यार्थियों की सुविधाओं, शिक्षण व्यवस्था एवं विद्यालय परिसर की अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया।

बलरामपुर : महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं के लिए 09 सितम्बर को जिला स्तरीय ऑनलाइन क्विज, मोबाइल से ले सकेंगे भाग
आज फोकस में

बलरामपुर : महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं के लिए 09 सितम्बर को जिला स्तरीय ऑनलाइन क्विज, मोबाइल से ले सकेंगे भाग

रायपुर : गुरु का ऋण कभी नहीं चुकाया जा सकता, शिक्षक राष्ट्र निर्माण के सच्चे शिल्पकार:राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
आज फोकस में

रायपुर : गुरु का ऋण कभी नहीं चुकाया जा सकता, शिक्षक राष्ट्र निर्माण के सच्चे शिल्पकार:राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर : पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वाेच्च प्राथमिकता हो – राज्यपाल डेका
आज फोकस में

रायपुर : पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वाेच्च प्राथमिकता हो – राज्यपाल डेका

<span style=कलेक्टर रणबीर शर्मा पहुंचे पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय पाण्डुका, बच्चों को जीव विज्ञान का पढ़ाया पाठ, मेहनत से आगे बढ़ने किया प्रेरित">
आज फोकस में

कलेक्टर रणबीर शर्मा पहुंचे पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय पाण्डुका, बच्चों को जीव विज्ञान का पढ़ाया पाठ, मेहनत से आगे बढ़ने किया प्रेरित

ग्राम पंचायत दर्राभाठा में खुला विकास का पिटारा, विधायक दिलीप लहरिया ने किया करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण
आज फोकस में

ग्राम पंचायत दर्राभाठा में खुला विकास का पिटारा, विधायक दिलीप लहरिया ने किया करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण

नये कलेक्टर की छवि पर उठ रहे सवाल, गरियाबंद में बेखौफ जारी अवैध रेत खनन, ट्रैक्टरों से नदी से रेत निकालकर हाईवे किनारे हो रही डंपिंग
आज फोकस में

नये कलेक्टर की छवि पर उठ रहे सवाल, गरियाबंद में बेखौफ जारी अवैध रेत खनन, ट्रैक्टरों से नदी से रेत निकालकर हाईवे किनारे हो रही डंपिंग

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp