Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बलरामपुर : महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं के लिए 09 सितम्बर को जिला स्तरीय ऑनलाइन क्विज, मोबाइल से ले सकेंगे भाग

ब्यूरो रिपोर्ट समय न्यूज़ लाइव

बलरामपुर :–भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता गतिविधियों को गति देते हुए जिला निर्वाचन कार्यालय बलरामपुर-रामानुजगंज द्वारा 09 सितम्बर 2026 को जिला स्तरीय ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे।
स्वीप कार्ययोजना के तहत जिले के समस्त उच्च शिक्षण संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ईएलसी) का गठन किया जा चुका है, जिनके माध्यम से मतदाता जागरूकता से जुड़ी विविध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में प्रस्तावित इस ऑनलाइन प्रतियोगिता के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा महाविद्यालयों को एक लिंक उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें कुल 30 प्रश्न रहेंगे। प्रतिभागी अपने मोबाइल से ही इसमें सम्मिलित हो सकेंगे, जिससे अधिक से अधिक विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।
प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को उनकी सहभागिता का ऑनलाइन प्रमाण पत्र तथा प्राप्त स्कोर उनकी ईमेल आईडी पर उपलब्ध कराया जाएगा। जिला निर्वाचन कार्यालय ने महाविद्यालयों के प्राचार्यों को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में सक्रिय रुचि लेते हुए निर्धारित तिथि पर आयोजन सुनिश्चित करने तथा कार्यक्रम के छायाचित्र एवं वीडियो कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि नो वोटर टू बी लेफ्ट बिहाइंड की भावना के अनुरूप जिले में युवा मतदाताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया, मताधिकार के महत्व और निर्वाचन प्रणाली की जानकारी से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस प्रतियोगिता से महाविद्यालयीन विद्यार्थियों में निर्वाचन संबंधी जानकारी बढ़ने के साथ ही वे अपने परिवार और आसपास के लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित करने में भी सहभागी बनेंगे।

टूटे पुल पर विधायक रोहित साहू ने संभाला मोर्चा, प्रशासन की बेरुखी से ग्रामीण खुद जुटा रहे चंदा
आज फोकस में

टूटे पुल पर विधायक रोहित साहू ने संभाला मोर्चा, प्रशासन की बेरुखी से ग्रामीण खुद जुटा रहे चंदा

<span style=बलरामपुर : महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं के लिए 09 सितम्बर को जिला स्तरीय ऑनलाइन क्विज, मोबाइल से ले सकेंगे भाग">
आज फोकस में

बलरामपुर : महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं के लिए 09 सितम्बर को जिला स्तरीय ऑनलाइन क्विज, मोबाइल से ले सकेंगे भाग

रायपुर : गुरु का ऋण कभी नहीं चुकाया जा सकता, शिक्षक राष्ट्र निर्माण के सच्चे शिल्पकार:राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
आज फोकस में

रायपुर : गुरु का ऋण कभी नहीं चुकाया जा सकता, शिक्षक राष्ट्र निर्माण के सच्चे शिल्पकार:राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर : पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वाेच्च प्राथमिकता हो – राज्यपाल डेका
आज फोकस में

रायपुर : पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वाेच्च प्राथमिकता हो – राज्यपाल डेका

कलेक्टर रणबीर शर्मा पहुंचे पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय पाण्डुका, बच्चों को जीव विज्ञान का पढ़ाया पाठ, मेहनत से आगे बढ़ने किया प्रेरित
आज फोकस में

कलेक्टर रणबीर शर्मा पहुंचे पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय पाण्डुका, बच्चों को जीव विज्ञान का पढ़ाया पाठ, मेहनत से आगे बढ़ने किया प्रेरित

ग्राम पंचायत दर्राभाठा में खुला विकास का पिटारा, विधायक दिलीप लहरिया ने किया करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण
आज फोकस में

ग्राम पंचायत दर्राभाठा में खुला विकास का पिटारा, विधायक दिलीप लहरिया ने किया करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp