Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बिलासपुर में पटाखे जैसी आवाज वाली बुलेट पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, 20 वाहनों पर कार्रवाई

ब्यूरो रिपोर्ट समय न्यूज़ लाइव

मोडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न लगाने वालों पर सख्ती, 8 बुलेट सहित 20 वाहन न्यायालय भेजे जाएंगे

बिलासपुर:— शहर की सड़कों पर पटाखे जैसी तेज आवाज निकालकर लोगों को परेशान करने वाले बाइकर्स पर यातायात पुलिस ने कड़ा प्रहार किया है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने 8 मोडिफाइड साइलेंसर लगी बुलेट सहित कुल 20 वाहनों पर कार्रवाई की है।

यातायात पुलिस के मुताबिक, शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और व्यस्त मार्गों पर मोडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, बिना नंबर प्लेट, स्टाइलिश नंबर प्लेट और नंबर प्लेट पर टेप लगाने जैसे मामलों में कार्रवाई की गई। सत्यम चौक, अग्रसेन चौक, पुराना बस स्टैंड, सीएमडी चौक, श्रीकांत वर्मा मार्ग, महिम तिराहा और मैग्नेटो मॉल रोड सहित अन्य स्थानों पर अभियान चलाया गया।

कानफोड़ू आवाज से लोगों को परेशानी, पुलिस की पैनी नजर

पुलिस ने बताया कि मोडिफाइड साइलेंसर से निकलने वाली अचानक तेज आवाज से ध्वनि प्रदूषण बढ़ता है। साथ ही बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और बीमार लोगों को परेशानी होने के साथ ही आम नागरिकों में डर और असुरक्षा का माहौल भी बनता है। ऐसे वाहन चालकों पर लगातार निगरानी रखकर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

वाहन दुकानों पर भी कार्रवाई की तैयारी

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा मानकों के विपरीत मोडिफाइड साइलेंसर बेचने वाले दुकानदारों और एजेंसियों पर भी कार्रवाई की जाएगी। पूर्व में ऐसे प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई कर नोटिस दिए जा चुके हैं। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित दुकानों को सील करने और ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई भी की जा सकती है।

यह अभियान पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण तथा उप पुलिस अधीक्षक शिवचरण परिहार के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे वाहनों में अनधिकृत मॉडिफिकेशन न कराएं और यातायात नियमों का पालन करें।

<span style=बिलासपुर में पटाखे जैसी आवाज वाली बुलेट पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, 20 वाहनों पर कार्रवाई">
आज फोकस में

बिलासपुर में पटाखे जैसी आवाज वाली बुलेट पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, 20 वाहनों पर कार्रवाई

सरकंडा में खड़ी गाड़ियों को आग लगाने वाला शातिर गिरफ्तार, दो वारदातों का खुलासा
आज फोकस में

सरकंडा में खड़ी गाड़ियों को आग लगाने वाला शातिर गिरफ्तार, दो वारदातों का खुलासा

रतनपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन: चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, अड्डाबाजी कर रहे 7 बदमाशों पर कार्रवाई
आज फोकस में

रतनपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन: चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, अड्डाबाजी कर रहे 7 बदमाशों पर कार्रवाई

त्योहारों से पहले बिलासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, गुंडा-बदमाशों की ली गई परेड
आज फोकस में

त्योहारों से पहले बिलासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, गुंडा-बदमाशों की ली गई परेड

हजरत बाबा सैय्यद इंशान अली शाह का 28 सितंबर को परचम कुशाई के साथ होगा उर्स का आगाज
आज फोकस में

हजरत बाबा सैय्यद इंशान अली शाह का 28 सितंबर को परचम कुशाई के साथ होगा उर्स का आगाज

राइस मिल एसोसिएशन ने रेडक्रॉस सोसायटी को दिए 5 लाख रुपए
आज फोकस में

राइस मिल एसोसिएशन ने रेडक्रॉस सोसायटी को दिए 5 लाख रुपए

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp