Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवेश कुमार का ऐतिहासिक स्वागत

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

सीपत,,,भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवेश कुमार राम के रायपुर आगमन पर राजधानी में ऐतिहासिक और भव्य स्वागत किया गया। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत कर माहौल को उत्सवमय बना दिया।
एयरपोर्ट पहुंचते ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का पारंपरिक अंदाज़ में भव्य स्वागत किया गया, जहां डंडा नाच, पंथी नृत्य और करमा नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। लोक संस्कृति की झलक के साथ हुआ यह स्वागत कार्यक्रम अत्यंत जीवंत और यादगार रहा।
इसके पश्चात् बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद भाजपा कार्यालय तक विशाल स्वागत रैली के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर जाया गया, जहां कार्यकर्ताओं ने जयघोष के साथ उनका अभिनंदन किया।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा गुरु अमरदास बाराडेरा धाम में आयोजित दीप प्रज्वलन कार्यक्रम, जहां 25,000 दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा और समर्पण के प्रतीक के रूप में मनाया गया। पूरे प्रदेश में भी विभिन्न स्थानों पर दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की गई।
मंत्री गुरु खुशवंत साहेब प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े अखिलेश सोनी, चर्म शिल्प विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा, संजय दिढ़ी, सांवला राम डाहरे प्रदेश महामंत्री द्वय चंद्रप्रकाश सूर्या एवं हरिनाथ खुटे सहित उपाध्यक्ष कुंती जांगड़े, राजेश्वर भार्गव, खेमराज बाकरे, उमेश जीभेकर, अरविंद पहरे, अनिल सोनवानी, चंदेश्वरी बांधे, गुरुदयाल पाटले, मोरध्वज गिलहरे,अवधराम बघेल, घनश्याम रात्रे, दिनेश चावरिया, मोरध्वज गिलहरे, डॉ. बी.आर. गौतम, उत्तम राजवंशी, टी.आर. लहरे, विजय राय, प्रवीण मांडवी, संजय मन्हारे, तुलसी बघेल, अनिल सोनवानी, श्याम नारंग, राजेश, भास्कर, योगेश सूर्यवंशी
सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे
पूरे आयोजन ने संगठन की एकजुटता, सांस्कृतिक गौरव और सेवा भावना का प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जिससे राजधानी रायपुर में उत्साह का वातावरण बना रहा।

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp