
बिलासपुर/कोटा:—ग्राम गनियारी में मकान का ताला तोड़कर तांबे और कांसे के बर्तन चोरी करने के मामले में कोटा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 20 वर्षीय आरोपी आदित्य मिश्रा निवासी बाजारपारा गनियारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर को मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर द्वारा बर्तन चोरी किए गए थे। जांच और पूछताछ के दौरान आरोपी का नाम सामने आया, जिसके बाद हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
आरोपी के कब्जे से 07 नग तांबे के कलश-लोटा, 01 नग कांसे का लोटा तथा वारदात में इस्तेमाल आरी और हथौड़ा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को 17 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
मामले में धारा 331(3), 305(ए) BNS के तहत कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम की इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक सत्यप्रकाश यादव सहित आरक्षक दीप सिंह कंवर, संजय श्याम, ज्वाला सिंह और धर्मेंद्र साहू की विशेष भूमिका रही।

गनियारी में मकान का ताला तोड़कर चोरी, 20 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार">








