
पोड़ी उपरोड़ा:—आज सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत, जनपद पंचायत-पोड़ीउपरोड़ा के महिला बाल विकाश पसान परियोजना स्थित ग्राम पंचायत कर्री के आंगनबाड़ी केंद्र-बीचटोला कर्री में एक अत्यंत प्रेरणादायक एवं गरिमामयी “आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य झलकियां:
दीप प्रज्वलित कर संकल्प: उपस्थित सभी माताओं, बहनों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मिलकर दीप प्रज्वलित किया और बच्चों के उत्तम स्वास्थ्य एवं पोषण की रक्षा करने का सामूहिक संकल्प लिया।
पोषण दीप केंद्र: केंद्र को विशेष रूप से सजाकर ‘पोषण दीप केंद्र’ का रूप दिया गया, जहां रंगोली और दीपों के माध्यम से पोषण के महत्व का संदेश दिया गया।
सामूहिक सहभागिता: स्थानीय महिलाओं और बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही, जिन्होंने सेवा और समर्पण के इस अभियान को आगे बढ़ाने की शपथ ली।
हम सब मिलकर अपने नौनिहालों को कुपोषण मुक्त और स्वस्थ बनाने के लिए पूरी निष्ठा से काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
आंगनबाड़ी कार्तकर्ता-निर्मला पोट्टाम भेषमती,सुमिता,उमा,मालती,और देववती एवं सेक्टर सुपरवाईजर श्रीमती कौशिल्या मेश्राम जी का विशेष योगदान रहा।। स्थान: आंगनबाड़ी केंद्र-कर्री, सेक्टर-कर्री








