Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बिलासपुर में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला बदमाश गिरफ्तार, धारदार हथियार बरामद

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

सिटी कोतवाली पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया

बिलासपुर:—शहर में बदमाशों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ चल रही पुलिस की कार्रवाई के बीच सिटी कोतवाली पुलिस ने एक युवक को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि युवक सड़क पर चाकू लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक, 18 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि विक्की खटीक (22), पिता अशोक खटिक, निवासी डी.पी. कॉलेज के पास टिकरापारा, थाना सिटी कोतवाली, बिलासपुर ज्वाली नाला-तेलीपारा रोड के पास धारदार हथियार लहराते हुए लोगों को भयभीत कर रहा है।
सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार (भा.पु.से.) के निर्देश पर सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्काल मौके पर दबिश दी।
पुलिस टीम ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक नग धारदार चाकू बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार आरोपी का कृत्य आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत अपराध की श्रेणी में पाए जाने पर उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 534/26 दर्ज किया गया।
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अड्डेबाजी करने वालों और आदतन बदमाशों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा सार्वजनिक स्थानों पर भय का माहौल पैदा करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

गरियाबंद जिले के 11 प्रकरणों में कुल 1 क्विंटल 64.919 कि.ग्रा. जप्तशुदा गांजा मादक पदार्थ एवं 01 प्रकरण नशीली टेबलेट को नारकोटिक डिस्पोजल केन्द्र सिलतरा रायपुर में नष्टीकरण किया गया
आज फोकस में

गरियाबंद जिले के 11 प्रकरणों में कुल 1 क्विंटल 64.919 कि.ग्रा. जप्तशुदा गांजा मादक पदार्थ एवं 01 प्रकरण नशीली टेबलेट को नारकोटिक डिस्पोजल केन्द्र सिलतरा रायपुर में नष्टीकरण किया गया

ज्ञानोवा हाइट्स स्कूल में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदिन, सफाई अभियान व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
आज फोकस में

ज्ञानोवा हाइट्स स्कूल में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदिन, सफाई अभियान व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

श्यामनगर में एक हजार दीपों से जगमगाया गांव, सेवा और सुशासन के 25 वर्षों का किया स्मरण
आज फोकस में

श्यामनगर में एक हजार दीपों से जगमगाया गांव, सेवा और सुशासन के 25 वर्षों का किया स्मरण

सेक्टर स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का ख़िताब डी पी कालेज ने साइंस कालेज बिलासपुर को 5 अंको से हराकर जीता
आज फोकस में

सेक्टर स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का ख़िताब डी पी कालेज ने साइंस कालेज बिलासपुर को 5 अंको से हराकर जीता

बिलासपुर में खूनी रंजिश का खौफनाक खेल! लोहे के पाइप से जानलेवा हमला, सरकंडा पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा
आज फोकस में

बिलासपुर में खूनी रंजिश का खौफनाक खेल! लोहे के पाइप से जानलेवा हमला, सरकंडा पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

बिलासपुर में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस का प्रहार: 240 कैप्सूल और 80 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

बिलासपुर में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस का प्रहार: 240 कैप्सूल और 80 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp